Snoring Problem: आज के समय में देखा जाता है कि हर किसी को नींद न आने या नींद कम आने की समस्या होती है। बिगड़ते वातावरण और खराब खान-पान के चलते ऐसी समस्याएं आम हो गई हैं। लेकिन किसी भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह जरूरी है की उसे 8 घंटे की नींद मिले। कई लोग नाइट शिफ्ट में भी काम करते हैं। जिन लोगों का काम रात में होता है वह दिन में अपनी नींद पूरी करते हैं। लेकिन अक्सर सुना जाता है कि वह दिन में सही तरह से नींद ले नहीं पाते हैं जिसके चलते उनका शरीर थका हुआ महसूस होता है। लोगों का मानना है कि उन्हें दिन के मुकाबले रात में अच्छी नींद आती है।
Snoring Problem: खरार्टे आना अच्छी नींद का कारण नहीं
आज के समय में कई लोगों को खर्राटे की समस्या होती है। बता दें कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब नींद के समय सांस लेते और छोड़ते हैं तो हमारी गर्दन और सिर के मुलायम टिशू में कंपन होती है। इसी के वजह से खर्राटों की समस्या होती है। बता दें कि ये सॉफ्ट टिशू हमारी नाक के रास्ते, टॉन्सिल और मुंह के ऊपर के हिस्से में पाए जाते हैं। खरार्टे लेने का कोई एक कारण नहीं होता है। कई लोगों को यह थकान के कारण भी हो सकता है। अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता कि उन्हें सोते हुए खरार्टे आते हैं। हालांकि खरार्टे को अच्छी नींद का प्रतीक भी माना जाता है।
लोगों का यह भी मानना है कि खर्राटे लेने वाला अच्छी और गहरी नींद में सो रहा है। लेकिन यह एक अच्छी नींद नहीं होती, यह पूरे स्वास्थ्य के लिए खतरा भी बन सकती है। खर्राटे लेने का कारण होता है कि आपको सांस लेने में शरीर का कोई हिस्सा बाधा डाल रहा है। इसका एक कारण नाक, मुंह या गले का बिगड़ा स्ट्रक्चर भी हो सकता है। सोने का गलत पॉश्चर भी हो सकता है और शराब और सिगरेट का ज्यादा सेवन भी हो सकता है।
अगर आपको खर्राटे की समस्या है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जब आप डॉक्टर के पास जाएंगे तो वह आपसे कुछ सवाल पूछ सकते हैं उसका आपको सही जवाब देना है।
संबंधित खबरें: