Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब सीएम चेहरे पर सबकी नजरें टिकी हुईं है। वहीं दूसरी तरफ आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की दोपहर 3 बजे बैठक भी होने जा रही है। बैठक शिमला में बुलाई गई है। बैठक में सीएम चेहरे पर विचार हो सकता है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस आज सीएम नाम का ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर पर्यवेक्षक शामिल होने वाले हैं। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुनने के फैसले के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत करते हुए प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव में किसे कितनी मिली सीट?
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है वहीं भाजपा सत्ता से बाहर हो गई है। भाजपा को महज 25 सीटें मिली हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही राज्य में चली आ रही परंपरा भी कायम रही है। क्योंकि यहां देखा जाता रहा है कि हर 5 साल में सत्तारूढ़ दल बदल जाता है। हिमाचल में यह इतिहास रहा है कि 1985 के बाद से अब तक जनता ने किसी भी पार्टी को लगातार 2 बार सत्ता की चाबी नहीं सौंपी है।
जयराम ठाकुर ने लगातार 3 बार सिराज सीट पर जमाया कब्जा
बता दें कि चुनाव नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। हालांकि भले ही जयराम के हाथ सीएम कुर्सी चली गई हो लेकिन वह सिराज विधानसभा सीट जीतने में सफल रहे हैं। सिराज विधानसभा सीट पर 2012 और 2017 के चुनाव लगातार भाजपा के जय राम ठाकुर ने ही जीते हैं। वहीं एक बार फिर जयराम ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार चेतराम को 38,183 मतों के अंतर से पराजित किया है।
संबंधित खबरें:
- Himachal Congress CM: हिमाचल प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, सीएम की रेस में ये नाम हैं आगे
- Himachal Pradesh Election 2022 Result: 40 सीटों के साथ हिमाचल में कांग्रेस बना रही सरकार, जानें जीत के पीछे की 5 बड़ी वजह