अपने दस साल के फिल्मी करियर में अभिनेत्री और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा ने बेहतरीन एक्टिंग के दम पर कई अवॉर्ड जीते हैं। इन अवार्ड की गिनती में अब एक और अवॉर्ड शामिल हो गया है। बुधवार को अनुष्का शर्मा को 34वें प्रियदर्शिनी अकादमी ग्लोबल अवॉर्ड्स में स्मिता पाटिल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान अनुष्का ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों से इस अवॉर्ड को लिया। अनुष्का शर्मा इस दौरान ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।

बताया जा रहा है कि ये साड़ी लोकल आर्टिस्ट ने ही बनाई है जिसे अनुष्का ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ के प्रमोशन को ध्यान में रखते हुए कैरी किया था।

ट्रेडिशनल लुक को सपोर्ट करते हुए अनुष्का ने अपने बालों का जुड़ा बनाया हुआ था और गले में हार भी पहना हुआ था। हरे रंग की साड़ी के साथ अनुष्का ने हरी बिंदी भी लगाई हुई थी। लाइट मेक अप में अनुष्का इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अनुष्का शर्मा का ये ट्रेडिशन लुक सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा फ़िलहाल फिल्म ‘सुई धागा’ के प्रमोशन में बिज़ी हैं। फिल्म ‘सुई धागा’ में अनुष्का वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के साथ ही अनुष्का-वरुण धवन पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ साल 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here