मछुआरे को झील में सोने की तरह चमकती हुई मिली मछली, वजन देख दंग रह गए लोग

जानकारी के मुताबिक, कैरट नाम की ये मछली 20 साल पहले जेनस काउलर ने पानी में छोड़ी थी।

0
221
Largest Goldfish: मछुआरे को झील में सोने की तरह चमकती हुई मिली मछली, वजन देख दंग रह गए लोग
Largest Goldfish: मछुआरे को झील में सोने की तरह चमकती हुई मिली मछली, वजन देख दंग रह गए लोग

Largest Goldfish: एक मछुआरे को मछली पकड़ने के दौरान झील से कुछ ऐसा मिला जिससे उसके होश उड़ गए। ये मछली ब्रिटिश मछुआरे ने पकड़ी है। खास बात ये है कि ये बेहद दुलर्भ मछली है। जिसका रंग नारंगी है और इसे द कैरट नाम दिया गया है। बता दें कि ये गोल्डफिश 20 साल पहले झील में छोड़ी गई थी। उसके बाद से यह कभी-कभी ही देखने को मिलती थी।

Largest Goldfish: गोल्ड की तरह चमकती है ये मछली

गौरतलब है कि इस मछली को पकड़ने के लिए एंडी हैकेट ने करीब 25 मिनट खर्च किए। हालांकि, मछली को पकड़ने के लिए बाद उन्होंने फिर उसे पानी में छोड़ दिया। हाइब्रिड प्रजाति की यह मछली काफी आकर्षक है।

Largest Goldfish: मछुआरे को झील में सोने की तरह चमकती हुई मिली मछली, वजन देख दंग रह गए लोग
Largest Goldfish

जानकारी के मुताबिक, कैरट नाम की ये मछली 20 साल पहले जेनस काउलर ने पानी में छोड़ी थी। तब जेसन युवा हुआ करते थे। फिशरी मैनेजर जेसन ने कहा कि यह मछली आज भी अच्छी हेल्थ में है। हम एंडी को बधाई देना चाहते हैं, जिन्होंने इसे पकड़ा ये सबसे अलग मछली है।

Largest Goldfish: मछुआरे को झील में सोने की तरह चमकती हुई मिली मछली, वजन देख दंग रह गए लोग
Largest Goldfish

बताया जा रहा है कि मछली को पानी के ऊपर बहुत कम ही लोगों ने देखा है। 31 KG की ये गोल्डफिश 13 किलो ज्यादा वजन में है। मछली पकड़ने के शौकीन एंडी हैकेट ब्रिटेन के वॉरेस्टरशायर में मौजूद एक कंपनी में डायरेक्टर भी हैं। एंडी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी तो थी कि यह मछली फ्रांस में ब्लूवाटर लेक्स में मौजूद है। मगर उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस मछली को पकड़ पाएंगे। एंडी ने मछली के साथ फोटो भी क्लिक की और फिर उसे पानी में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here