कैमरे के सामने यमुना के पानी से नहाने लगे दिल्ली जल बोर्ड के Director, BJP सांसद ने दी थी चुनौती

यहां लोगों को मार रहे हो तुम-सांसद

0
165
Director of DJB
Director of DJB matter

Director of DJB: दिल्ली के बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा शुक्रवार को कालिंदी कुंज यमुना नदी के छठ घाट पर पहुंचे थे। वहां, उन्होंने यमुना में सफेद झाग के लिए रसायन की छिड़काव को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) को फटकार लगाई थी। साथ ही उन्होंने अधिकारी को यमुना में स्नान करने की चुनौती भी दी थी। वहीं, रविवार को छठ पूजा के अर्घ्य से पहले कालिंदी कुंज के यमुना नदी के घाट पर दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ने स्नान किया। अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Director of DJB: यमुना के पानी से स्नान करते अधिकारी संजय शर्मा
Director of DJB: यमुना के पानी से स्नान करते अधिकारी संजय शर्मा

Director of DJB: लोग बेझिझक होकर लगा सकते हैं यमुना में डुबकी-अधिकारी

सांसद की चुनौती के बाद रविवार को दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) संजय शर्मा ने यमुना के पानी से कालिंदी कुंज यमुना घाट पर स्नान किया। बताया गया कि उन्होंने रसायन मिले पानी से ही स्नान किया। वहीं, संजय शर्मा ने कहा कि यमुना नदी का पानी स्वच्छ है और जहरीला नहीं है। उन्होंने कहा “पानी का BOD लेवल 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज्यादा है। यमुना नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं।”

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। उसमें वे कालिंदी कुंज के यमुना नदी के घाट पर दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में दिखा था कि सांसद प्रवेश वर्मा अधिकारी को फटकार लगाते हुए कह रहे थे कि तुम यहां केमिकल डाल दो, फिर लोग इसमें डुबकी लगाएंगे, ये मैं तेरे सिर पर डाल दूं? कर रहा है बकवास यहां पे, तू डुबकी लगा इसमें। यहां पे लोग आएंगे डुबकी लगाने, तू लगा के दिखा पहले। तुमने 8 साल में कोई ध्यान नहीं दिया, यहां पर लोग छठ मनाने आएंगे तो ये सब काम कर रहे हो, क्या बेशरम, घटिया आदमी है। यहां लोगों को मार रहे हो तुम…।
मौके पर अधिकारी सांसद के सामने अपनी सफाई भी दे रहे थे। हालांकि इस मामले को लेकर अधिकारी संजय शर्मा ने सांसद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ेंः

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बीजेपी पर बरसे Arvind Kejriwal, बोले- इनकी नियत ही खराब

स्पेस सेक्टर में शानदार काम, Mission Life पर देना होगा ध्यान-Mann Ki Baat में इन बड़ी बातों पर PM मोदी ने दिया जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here