Double XL First Look: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्सएल’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब हाल ही में ‘डबल एक्सएल’ का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर (Double XL First Look) आउट किया गया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) भी नजर आएंगी।

Double XL First Look: सोनाक्षी ने शेयर किया पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘डबल एक्सएल’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- ‘मिलिए सायरा खन्ना से…उनका कहना है कि वो फैशन डिजाइनर नहीं हो सकतीं, वो कहते हैं ना कि वो अपने कपड़ों के लिए बहुत बड़ी है…लेकिन सोचो क्या! उसके सपने बड़े हैं और वो उन्हें हासिल करने के लिए तैयार है..#DoubleXL 4 नवंबर 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में’। बता दें कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी पहली बार एक साथ नजर आएंगी।
फिल्म की बात करें तो ‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी बॉडी शेमिंग के मुद्दों पर बात करती नजर आएंगी। ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा (Comedy Drama Film Double XL) है। इस फिल्म का निर्देशन सतराम रामानी ने किया हैं। फिल्म में सोनाक्षी और हुमा के अलावा जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) और महत राघवेंद्र (Mahat Raghavendra) भी नजर आएंगे। डबल एक्सएल 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस बीच सोनाक्षी के दूसरे प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म निकिता रॅाय में नजर आएंगी। यह फिल्म उनके भाई कुश के डायरेक्शन में बन रही है। इस फिल्म से वो डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सोनाक्षी के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, सुहेल नय्यर भी नजर आएंगे। बता दें कि सोनाक्षी बड़े पर्दे पर पूरे तीन साल बाद लौट रही हैं।
यह भी पढ़ें:
लंबे अरसे बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं Sonakshi Sinha, शेयर किया ‘निकिता रॉय’ का फर्स्ट लुक