2024 की तैयारियों में जुटी BJP; बिहार, बंगाल सहित 15 राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान

बिप्लब देब और विजय रूपाणी के अलावा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा को भी संगठनात्मक कार्यों के लिए नियुक्त किया गया है।

0
279
Himachal Pradesh Election 2022 Result
Himachal Pradesh Election 2022 Result

BJP ने शुक्रवार को राज्यों के लिए पार्टी के प्रभारी और सह-प्रभारी की नई टीम नियुक्त की है। खबरों के मुताबिक त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब हरियाणा के प्रभारी होंगे। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी पंजाब-चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे। बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे पश्चिम बंगाल के प्रभारी होंगे, और संबित पात्रा पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वयक होंगे और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा संयुक्त समन्वयक होंगे।

BJP नेता ओम माथुर बने छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रभारी

बिप्लब देब और विजय रूपाणी के अलावा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा को भी संगठनात्मक कार्यों के लिए नियुक्त किया गया है। उन्हें विभिन्न राज्यों में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता और इसकी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर छत्तीसगढ़ में पार्टी के मामलों के प्रभारी होंगे और इसकी उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में काम देखेंगे। गौरतलब है कि ये नियुक्तियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, जिनके पास वर्तमान में कोई संगठनात्मक पद नहीं था, उन्हें अब नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: