Burning City: दुनिया के बारे में कई ऐसी बातें हैं जिसे हम नहीं जानते। कई सवाल ऐसे भी है जिनका जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। धरती के बारे कई ऐसी बाते हैं जिससे आप अनजान होंगे। बता दें कि अमेरिका का एक ऐसा शहर जहां पिछले 60 साल से आग लगी हुई है। इस बात को सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। लोग शहर से कई सालों पहले पलायन कर चुके हैं। हालांकि आग लगने के 20 साल बाद तक लोग यहां रहते थे। यह शहर अमेरिका के पूर्वी तट पर बसे पेंसिल्वेनिया में सेंट्रलिया राज्य में यह आग लगी है।
जानकारी अनुसार 1962 में इस शहर में आग लगी थी। तभी से इस आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। इतना ही नहीं यह भी दावा किया गया है कि 100 सालों तक यह इसी तरह जलती रहेगा। बता दें कि शहर में यह आग जमीन के नीचे लगी हुई है। यहां की जमीन में मौजूद दरारों से जहरीली गैस निकलती रहती है।
Burning City: आग लगने का क्या है कारण?
दरअसल, इस शहर को खदानों के लिए जाना जाता था, क्योंकि यहां एक ऐसा समय था जब बड़ी संख्या में खनन का काम होता था। लेकिन मई 1962 में खनन के करीब एक कचड़े के ढेर में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा थी कि यह धीरे-धीरे फैलते हुए जमीन से हजारों फीट नीचे चली गई। हजारों फीट नीचे कोयले के खदानों तक पहुंचने के कारण यह आग अब तक नहीं बुझ सकी है।
आज भी रहते हैं 5 लोग
1983 में इस शहर के लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया था और सभी को शहर से स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन फिर भी 5 लोग वहां रहते हैं। 5 निवासियों ने शहर से जानें से मना कर दिया था। कोर्ट तक भी इस बात को ले जाया गया था।
संबंधित खबरें: