Delhi News: राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वरदात हुई है। घटना साउथ दिल्ली के मालवीय नगर की है, जहां एक नौजवान को सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया। 22 साल के नौजवान की सरेआम 4-5 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं, उसे जल्द अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना इलाके के भीड़-भाड़ वाली जगह पर हुई है।
मार्केट के बीचो-बीच सड़क पर 4-5 लोग युवक पर हमला कर रहे थे, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत जांच में जुट गई है। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Delhi News: क्या है पूरा मामला
मर्डर की ये घटना 11 अगस्त की है। जब मयंक अपने दोस्तों के साथ मालवीय नगर के बेगमपुर के एक किले में बैठा हुआ था। इसी दौरान 22 साल के मयंक की 4-5 अज्ञात लोगों से किसी बात को लेकर मामूली बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि उन लड़कों के ग्रुप ने मयंक और उसके दोस्तों पर पथराव कर दिया। मयंक और उसके दोस्त जान बचाने के लिए किले से भागे।
हत्यारे किले से ही मयंक का पीछा करते हुए इलाके के DDA मार्केट पहुंचे। आरोपियों की भीड़ ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी लगातार मयंक पर हमला करते रहे। जबकि मार्केट में मौजूद लोग केवल मूक दर्शक बन कर घटना को होता देखते रहे।
मयंक को बेसुध हालत में छोड़ कर आरोपी फरार हो गए। बाद में मयंक के दोस्त और कुछ लोगों की मदद से घायल युवक को AIIMS ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
परिवारवालों का पुलिस पर आरोप है कि लाश अस्पताल में पड़ी हुई है, लेकिन पुलिस उसका पोस्टमार्टम नहीं करा रही है। जो अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं, वो केवल अपना निजी काम करने में लगे हुए हैं। परिवारवालों को इस मामले की जांच की कोई अपडेट नहीं दी जा रही और ना ही किसी गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस मामले में डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने कहा कि जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया उनकी पहचान की जा रही है। जल्द उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Delhi News: कौन था युवक जिसका सरेआम हुआ कत्ल
मालवीय नगर इलाके में जिस युवक का कत्ल हुआ, उसकी पहचान मयंक पवार के रूप में हुई है। लगभग 22 साल की उम्र का मयंक होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुका था। मृतक के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा कल दोपहर 2:00 बजे के बाद से घर से निकला था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।
रात में परिवार को जानकारी मिली तो सब हॉस्पिटल पहुंचे। वहां मयंक के दोस्त ने बताया कि पत्थरबाजी हुई थी, लेकिन किसके बीच क्या हुआ, ये घटना कैसे हुई। अभी इसकी किसी को पूरी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक गार्ड को इस मामले में पकड़ा है, जिससे पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें: