BGMI Ban: PUBG Mobile का BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) गेम भारत में गुरुवार शाम को अचानक ही ब्लॉक कर दिया गया। Krafton का यह गेम गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से अचनाक गायब हो जाने से हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। PUBG Mobile के अल्टरनेटिव BGMI को पिछले साल भारत में लांच किया गया था। अब इस गेम को प्ले स्टोर पर डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।
BGMI Ban: सरकार के आदेशों के बाद भारत में BGMI बैन
रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल ने इस गेम को सरकार के आदेश के बाद हटाया है। गूगल ने इस गेम को हटाने से पहले Krafton से बात की। हालांकि इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस गेम को क्यों बैन किया गया है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इस मामले में Krafton को कोई जवाब नहीं दिया है।
बता दें कि जब BGMI गेम को भारत में लांच किया गया था, तब इसे पब जी गेम से जोड़ा जा रहा था। इसलिए कहा जा रहा है कि पब जी गेम से मिलता- जुलता होने के चलते इसे बैन किया गया हो। हालांकि लखनऊ मर्डर केस से भी इसे जोड़ा जा रहा है। दरअसल लखनऊ मर्डर केस में 16 साल के एक बच्चे द्वारा अपनी मां की हत्या कर दी गई थी, इसका कारण यह था कि उसकी मां उसे गेम खेलने से रोकती थी। इस मामले की गृह मंत्रालय द्वारा जांच की जा रही है। सरकार ने कहा कि कुछ बैन एप्स ऐसे है जो नाम बदलकर मार्केट में आ रहे हैं।
संबंधित खबरें: