Sushant Singh Rajput: एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं और साथ ही साथ उसका भुगतान भी करती थीं। 35 आरोपियों के खिलाफ कुल 38 आरोप लगाए गए हैं। एनसीबी ने सुशांत को नशे की लत के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है। रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को भी अभी राहत नहीं मिली है।
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें खत्म ही नहीं हो रही हैं।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती पर शिंकजा अभी भी कसा हुआ है। NCB ने ड्रग्स केस में चार्जशीट ड्राफ्ट की हुई हैं। जिसमें रिया चक्रवर्ती के साथ 34 अन्य आरोपियों पर हाई सोसायटी और बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है।
Sushant Singh Rajput: मुश्किलों से घिरीं रिया चक्रवर्ती….
रिया पर एनसीबी ने कई आरोप लगाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने से लेकर उसके लिए भुगतान करने का भी आरोप उनके उपर है। NCB ने दावा किया है कि रिया ने सैमुअल मिरांडा, शोविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत और दूसरे लोगों से कई बार गांजा लिया। डिलीवरी लेने के बाद रिया ने इसे सुशांत सिंह राजपूत को सौंपा। रिया ने मार्च से सितंबर 2020 तक गांजे की डिलीवरी की पेमेंट की।
रिया पर NCB ने क्या आरोप लगाए?
35 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट ड्राफ्ट की गयी है। ड्राफ्ट के मुताबिक, ये सभी आरोपी मार्च 2020 से दिसंबर 2020 के दौरान आपराधिक साजिश में शामिल हए थे। यह सभी लोग नशीले पदार्थों को खरीदकर इंटर सिटी ट्रांसपोर्ट करने के अलावा बॉलीवुड और हाई सोसायटी के लोगों के बीच इसे डिस्ट्रीब्यूट भी करते थे। इसके साथ गांजा, चरस जैसे और ड्रग्स भी लेते थे, जो कि अपराध है।
ड्रग पैडलर्स के साथ संपर्क में था शोविक….
शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ तय आरोप यह बताते हैं कि वो ड्रग पैडलर्स के साथ लगातार संपर्क में था। वो ड्रग्स का ऑर्डर देता था। शोविक कई लोगों से ड्रग्स लेता था और उसे सुशांत को सौंपता था। उन डिलीवरी के लिए कभी खुद पेमेंट करा था और रिया चक्रवर्ती के जरिए मार्च 2020 से सितंबर 2020 की अवधि के दौरान ड्रग पेडलर्स को भुगतान किया था।
पिठानी और ड्रग्स केस का क्या था संबंध?
सिद्धार्थ पिठानी जो सुशांत का खास दोस्त था उसकी भी मुश्किलें भी कम होती नहीं दिख रही हैं। एनसीबी का आरोप है कि पिठानी आरोपियों के साथ मिलकर ड्रग्स की खरीद के लिए सीधे संपर्क में था। ये ड्रग्स सुशांत और बाकियों के सेवन के लिए जनवरी 2020 से अगस्त 2020 के दौरान खरीदा गया था। पिठानी सुशांत के कोटक एप का इस्तेमाल करके वीड और गांजा समेत दूसरे ड्रग्स खरीदता था। सुशांत के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करके पिठानी ने ड्रग्स की खरीद को बैंक ट्रांजैक्शन में पूजा साम्रगी के तौर पर दिखाकर सुशांत को ड्रग्स एडिक्शन की लत लगाई।
सुशांत की मौत से सभी को लगा था झटका….
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे। सुशांत की अचानक हुई मौत से सबको झटका लगा था। सुशांत की फैमिली ने एक्टर की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को बताया था। लेकिन मौत की वजह आज तक सामने नहीं आ आई है। सुशांत के फैंस आज भी उनको बहुत याद करते हैं।
संबंधित खबरें
Athiya Shetty ने KL Rahul के साथ शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, कही ये बात
Pooja Hegde ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन दिखाया हॅाट अंदाज, एक्ट्रेस ने तोड़ी बोल्डनेस की सारी हदें