Offbeat News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शख्स को पहली पत्नी के होते हुए किसी और महिला से संबंध बनाना भारी पड़ गया। शख्स ने बीवी से झूठ बोल कर गर्लफ्रेंड के साथ मालदीव का ट्रिप प्लान किया था। मगर उसकी ये प्लानिंग उस वक्त मंहगी पड़ गई जब एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उसे धर दबोचा।
दरअसल, मामला पूरा यह है कि मुंबई के रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बिना बताए एक ट्रिप पर गया था। ऑफिस ट्रिप के नाम पर शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को घूमाने लेकर गया था। वहां से लौटते वक्त पत्नी को सच का पता नहीं चल पाए इसलिए उसने अपने पासपोर्ट में शो हो रही ट्रेवल हिस्ट्री के कुछ पन्ने फाड़ दिए। इसी पासपोर्ट को लेकर जब वो एयरपोर्ट आया तो उसको इसी गलती के लिए पकड़ लिया गया।

Offbeat News: पत्नी से बचा लेकिन पुलिस ने पकड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स पेशे से इंजीनियर है और मुंबई में रहता है। शख्स जब मालदीव से छुट्टियां मना कर वापस आया तो एयरपोर्ट पर उसे इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने पासपोर्ट में गड़बड़ी के कारण दर दबोचा। अधिकारियों ने देखा कि उसके पासपोर्ट के कुछ पन्ने गायब थे। जिसके बाद इमिग्रेशन विभाग ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने पूछताछ के बाद धोखाधड़ी समेत जालसाजी की कई धाराओं के तहत उसे हिरासत में ले लिया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी के गुस्से के डर से उसने पासपोर्ट के वो पन्ने फाड़ दिए जिसमें ट्रैवल हिस्ट्री शो हो रही थी। ताकी पत्नी को कभी पता न चले की वो मालदीव गर्लफ्रेंड के संग गया था।

Offbeat News: पत्नी से छिपकर गर्लफ्रेंड से मिलने गया पति
गौरतलब है कि पति ने अपनी पत्नी से ऑफिस के काम के सिलसिले में विदेश यात्रा की बात कही थी। जबकि शख्स मालदीव गर्लफ्रेंड से मिलने, उसके साथ घूमने गया था। इस दौरान उसने कई दिनों तक पत्नी का फोन नहीं उठाया तो पत्नी को शक हो गया। ऐसे में अपनी प्रेम कहानी छुपाने के लिए उसने पासपोर्ट के मालदीव ट्रीप वाले सभी पन्ने फाड़ दिए। शख्स गुरुवार की रात को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था।

एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों के पूछने पर उसने सीधा- सीधा जवाब न देकर टाल- मटोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उसने सारी घटना को बताया।
हालांकि शख्स का कहना है कि उसे ये नहीं पता था कि पासपोर्ट के पन्ने फाड़ना अपराध की श्रेणी में आता है। दरअसल, पासपोर्ट भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है और इसे सरकारी संपत्ति माना जाता है। ऐसे में अगर इसे कोई नुकसान पहुंचाया जाए तो यह एक जुर्म माना जाता है।
संबंधित खबरें:
- Woman Abuses Husband in Sleep: रात में पति कर रहा था ऐसी हरकत! गुस्से में पत्नी ने डाला खौलता पानी
- गर्लफ्रेंड के साथ इंटिमेट होने के दौरान बॉयफ्रेंड करता था ऐसा काम, हकीकत जानकर लड़की के उड़ गए होश