Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। वृषभ राशि के जातकों को उपहार की प्राप्ति होगी, मिथुन राशि के जातकों के सरकारी काम होंगे पूरे।
Horoscope And Panchang: जानें 6 जुलाई 2022 का पंचांग
तिथि | सप्तमी |
पक्ष | शुक्ल |
वार | बुधवार |
सूर्योदय | 5:50 एएम |
सूर्यास्त | 7:12 पीएम |
राहूकाल | 12:31 से लेकर 02:11 पीएम |
नक्षत्र | उत्त फाल्गुनी |
सूर्य | मिथुन राशि |
चंद्रमा | कन्या राशि |
अभिजीत मुहूर्त | नहीं |
मास | आषाढ़ |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | उत्तर दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल
मेष: मेष राशि के जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है।घर पर किसी जरूरी काम के पूरा होने पर शांति मिलेगी।
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को उपहार या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें।वापस मिलने की संभावना है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को सरकारी कामों में विजय प्राप्त होगी। सुबह से ही किसी काम को पूरा करने को लेकर प्रयास करेंगे।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। घर पर रखरखाव और देखरेख के काम को लेकर चर्चा करेंगे।
सिंह: सिंह राशि के जातकों का वक्त आज घूमने में गुजरेगा। घर का वातावरण भी शांत रहेगा।
कन्या: कन्या राशि के जातकों का मन आज काम पर नहीं लगेगा, घर की चिंता से परेशान रहेंगे। मन को शांत रखने का प्रयास करें।
Horoscope And Panchang: जानिये तुला से मीन राशि के जातकों का हाल
तुला: तुला राशि के जातकों को दिन के पहले भाग में कड़ी मेहनत करनी होगी।प्रतिस्पर्धियों को लेकर बेवजह की चिंता करेंगे।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। दिन के पहले भाग में काम पूरा करने को लेकर मशक्कत करेंगे।
धनु: धनु राशि के जातकों को आज सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने अधूरे काम पूरा करने को लेकर उत्साहित रहेंगे।
मकर: मकर राशि के जातक आज घर पर होने वाले मांगलिक कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को भेंट किसी पुराने दोस्त से होगी। दिन सैरसपाटे और खरीदारी करने में बितेगा।
मीन: आज का दिन धार्मिक कार्यों को पूरा करने में गुजरेगा। कहीं से पुराना दिया गया उधार आज वापस मिलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang: मिथुन राशि के जातकों की पुराने मित्रों से होगी मुलाकात, कन्या राशि के जातकों को रहेगी काम की अधिकता
- Horoscope And Panchang: वृषभ राशि के लोग करेंगे सैरसपाटा,मिथुन राशि के जातकों को रहेगी काम की अधिकता