Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। मिथुन राशि के जातकों की पुराने मित्रों से होगी मुलाकात, कन्या राशि के जातकों को रहेगी काम की अधिकता।
Horoscope And Panchang: जानिये 4 जुलाई 22 का पंचांग
तिथि | पंचमी |
पक्ष | शुक्ल |
वार | सोमवार |
सूर्योदय | 5:00 एएम |
सूर्यास्त | 6:40 पीएम |
राहूकाल | 07:30 से लेकर 09:30 एएम |
नक्षत्र | मघा |
सूर्य | मिथुन राशि |
चंद्रमा | सिंह राशि |
अभिजीत मुहूर्त | 12:04 से लेकर 12:58 पीएम तक |
मास | आषाढ़ |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | पूर्व दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल
मेष : मेष राशि के लोग आज कार्यालय में जरूरी बैठकों एवं कार्यशालाओं में व्यस्त रहेंगे। काम के प्रति निष्ठा देखकर अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज भविष्य की चिंता सताएगी। काम को पूरा करने के लिए दिनभर व्यस्त रहेंगे।
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों की आज पुराने मित्र से भेंट होगी। मन खुश रहेगा। पुराने अटके काम आज जल्द ही पूरे होंगे।
कर्क: कर्क राशि के लोगोंं के लिए दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। शाम तक सभी बाधाओं पर विजय पा लेंगे।
सिंह:सिंह राशि के लोगों को आज कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। मन को एकाग्र करने के बाद ही कोई ठोस कदम उठाने पर ध्यान दें।
कन्या: कन्या राशि के लोगों को आज कार्य की अधिकता रहेगी। घर पर मेहमानों के आगमन से मन खुश रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे।
Horoscope scope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल
तुला : तुला राशि के जातकों को आज मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। शाम के समय मित्रों के साथ कहीं बाहर समय व्यतीत करना पसंद करेंगे।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र कुछ अलग करने के मौके मिलेंगे। अपने ऊपर दी गई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।
धनु: आज के दिन जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। नए कार्यों के आगाज के लिए दिन बेहतर है। पिछले कई दिनों से घर में चल रहे दुविधायुक्त माहौल में सुधार होगा।
मकर: बेशक कुछ लोगों को आपका काम पसंद नहीं आए, बावजूद इसके आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जुटे रहें।रिटेल व्यापारियों के कारोबार (Business) में वृद्धि होगी। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपसे लोग सीखने का प्रयास करेंगे।
कुंभ: आज आपको बुद्धिमान लोगों की सलाह लेने से काफी लाभ मिलेगा। किसी जरूरी प्रोजेक्ट पर किया गया अनुसंधान लाभकारी होगा।
मीन: नौकरीपेशा लोगों को बड़ी कंपनियों से जॉब ऑफर हो सकती है। आप लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे।जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
संबंधित खबरें