Arun Govil: रामायण सीरियल से मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर अपने पोस्ट के जरिए वो फैंस के साथ अपनी एक्टिविटी शेयर करते रहते हैं जिसे फैंस खूब पंसद भी करते हैं। अपने फैंस को नई जानकारी देते हुए अरुण गोविल ने सोमवार को एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें एक वीडियो के जरिए उन्होंने सभी को अपनी नई कार के बारे में बताया।

दरअसल, एक्टर ने नई चमचमाती लग्जरी मर्सिडीज कार खरीदी है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने सभी से शुभकामनाएं भी मांगी। उनके इस पोस्ट के आते ही एक्टर के चाहने वालो ने कमेंट कर उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। कई फैंस ने अरुण गोविल को अनोखे अंदाज में बधाई दी, किसी ने कार की तुलना पुष्पक विमान से की तो किसी ने इसके त्रेतायुग में होने की बात कही।
Arun Govil: कार की पूजा करते हुए शेयर की वीडियो
रामायण के राम ने जर्मन मेड लग्जरी कार खरीदी, वीडियो के जरिए ये जानकारी देते हुए राम यानी अरुण गोविल ने कार की अपनी पत्नी संग पूजा की। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे दोनों कपल ने अपनी कार का कवर हटाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से विधिवत पूजा की।
अरुण गोविल ने अपने पोस्ट में लिखते हुए इसे भगवान की कृपा बताया है। उन्होंने लिखा, “प्रभु कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है। आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं।”

उनके इस पोस्ट पर लोगों ने कई रोचक कमेंट किए हैं। कुछ फैंस ने माजक करते हुए कहा कि काश ये कार रामायण के समय होती तो प्रभु को जंगल में भटकना नहीं पड़ता। वहीं दूसरे यूजर ने सवाल करते हुए कहा प्रभु आपने मेड इन इंडिया की कार क्यों नहीं ली जर्मनी की क्यों ली।

वहीं दूसरे यूजर ने सवाल करते हुए कहा प्रभु आपने मेड इन इंडिया की कार क्यों नहीं ली जर्मनी की क्यों ली।

एक यूजर ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा कि प्रभु इस मंहगाई में आप कार के लिए फ्यूल कहां से लाएंगे।

संबंधित खबरें: