Fuel Price: तेल कंपनियों ने मंगलवार की सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए। ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है, प्रति लीटर डीजल की कीमत अब 89.62 रुपये है।वहीं महाराष्ट्र प्रशासन ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर यानी वैट घटा दिया। पेट्रोल पर 2.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.44 रुपये प्रति लीटर वैट में कटौती की गई है।मुंबई में नवीनतम उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।

Fuel Price: जानें आपके शहर में क्या है Rate?

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गई हैं)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: Excise Duty में कटौती के बाद, जानिये आपके शहर में कितने कम हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम?
- Fuel Price: देश में Petrol-Diesel की नई कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या है Rate?