बंगाली टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस पल्लवी डे (Pallavi Dey) का निधन हो गया है। पल्लवी का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। अभिनेत्री का शव रविवार सुबह बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Pallavi Dey ने की आत्महत्या
पुलिस के मुताबिक यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पल्लवी डे का शव कलकत्ता के गरफा में उनके फ्लैट में मिला था। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस कह रही है कि 20 वर्षीय पल्लवी की मौत का कारण आत्महत्या है क्योंकि पल्लवी का शव छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। जब तक पल्लवी को एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया, तब तक अस्पताल के डॉक्टरों ने पल्लवी डे को मृत घोषित कर दिया। पल्लवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस भी पूरी जांच में जुटी हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है
पल्लवी बंगाली टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उनके कई टीवी शो सुपर-डुपर हिट रहे हैं। वो टीवी शो ‘Mon Mane Na’ में लीड रोल में नजर आ रही थीं। पल्लवी ने अपने अभिनय और किरदारों के जरिए बंगाली टीवी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस पल्लवी के आत्महत्या करने के पीछे की वजह का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस पल्लवी की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने और उसके करीबी दोस्तों और पड़ोसियों से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। इस खबर को सुनते ही उनके चाहने वालों को झटका लगा है।
यह भी पढ़ें:
Akshay Kumar हुए कोरोना पॉजिटिव, ‘Cannes Film Festival’ का नहीं बन पाएंगे हिस्सा