Horoscope and Panchang:मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा नए प्रोजेक्‍ट पर काम करने का मौका

Horoscope and Panchang: मेष राशि के जातकों का दिन श्रेष्‍ठ रहने वाला है। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए खरीदारी करेंगे। घर के रखरखाव एवं अन्य बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ चर्चा करेंगे।

0
214
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है?मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा नए प्रोजेक्‍ट पर काम करने का मौका।

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां देखिये 11 मई 22 का पंचाग

तिथिएकादशी 
नक्षत्रउत्‍तरा फाल्‍गुनी 
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वारगुरुवार 
सूर्यमेष राशि में संचरण 
सूर्योदय05:10 एएम 
सूर्यास्‍त06:35 पीएम 
चंद्रमाकन्‍या राशि 
राहूकाल01:59 से 03:40 एएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासवैशाख 
शुभ मुहूर्तअभिजीत मुहूर्त11:51 से 12:45 तक दोपहर
दिशा शूलदक्षिण दिशा 

Horoscope and Panchang: जानिये अपना राशिफल

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

मेष:मेष राशि के जातकों का दिन श्रेष्‍ठ रहने वाला है। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए खरीदारी करेंगे। घर के रखरखाव एवं अन्य बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ चर्चा करेंगे।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को आज किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने गुस्‍से पर नियंत्रण करें। स्‍वास्‍थ्‍य पूरी तरह से ठीक न होने से थकान का अनुभव करेंगे।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज कोई जरूरी प्रोजेक्‍ट मिल सकता है। अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज थकान का अनुभव होगा। मन शांत नहीं होने से खुद को असहाय महसूस करेंगे। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

सिंह: सिंह राशि के युवा जातकों को आज कहीं से विवाह का प्रस्‍ताव मिल सकता है। घर पर किसी मांगलिक कार्य को लेकर चर्चा करेंगे।। बड़ों से आदर के साथ बात करें।

Horoscope and Panchang: जानिये कन्‍या से लेकर मीन राशि तक का हाल

कन्‍या: किस धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन को शांति एवं सुकून मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। बड़े समय से किसी अटके काम को पूरा करने की सोच रहे थे, वो आज पूरा होगा। अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सावधान रहें।

व‍ृश्चिक: आज सुबह से मन प्रसन्‍न रहेगा। वरिष्‍ठ जनों का भरपूर सहयोग‍ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का प्‍लान बना सकते हैं।

धनु: धनु राशि के छात्रों के लिए दिन श्रेष्‍ठ रहने वाला है। आज आपको किसी पार्टी में बुलाया जा सकता है। अच्‍छे खानपान से मन प्रसन्‍न रहेगा। दोस्‍तों के साथ दिन अच्‍छा गुजरेगा।

मकर: मकर राशि के लोगों के लिए दिन ठीकठाक है।आज कारोबारियों को सुखद खबर मिलेगी। मन में रहने वाली शंकाओं का निवारण होगा।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत भरा रहने वाला है। किसी जरूरी काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

मीन: मीन राशि के लोगों को औलाद से सुखद समाचार मिलेगा। रूटीन चेकअप के लिए डॉक्‍टर के पास जा सकते हैं। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here