Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस (Bihar Police) अक्सर अपने कारनामों से सुर्खियों में रहती है। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां एक थानेदार महिला से तेल मालिश करवा रहा है। फरियाद लेकर थाने में पहुंची महिला से ही दरोगा अपनी सेवा करवा रहा है और बदले में मदद का दिलासा दे रहा है। थानेदार बिना कपड़ों के बैठा हुआ है। कपड़े के नाम पर थानेदार के शरीर पर मात्र केवल गम्छा है और कपड़े उसके पीछे एक रस्सी पर टांगे हुए नज़र आ रहे हैं। दरोगा फोन पर किसी से बात कर रहा है और महिला को मदद का भरोसा दिला रहा है। वीडियो में एक महिला थानेदार के सामने कुर्सी पर बैठी है वहीं दूसरी महिला उसके मालिश में लगी है।
Bihar Police Viral Video: क्या है मामला?
जानकारी अनुसार मालिश कर रही महिला अपने बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए आई थी। महिला का बेटा रेप के आरोप में जेल में बंद है। बेटे को जेल से निकालने के लिए दरोगा ने महिला से बदले में तेल मालिश करने को कहा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाएं थाने में मौजूद है जिसमें एक महिला पुलिकर्मी के सेवा सतकार में लगी हुई है।

Bihar Police Viral Video: थानेदार का नाम शशि भूषण सिन्हा है
वीडियो की जांच में पाया गया है कि, यह वीडियो बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाने क्षेत्र का है। थानेदार का नाम शशि भूषण सिन्हा है। जानकारी अनुसार महिला से मसाज कराने का वीडियो सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाने में महिला अपने बेटे की जमानत के लिए आई थी। कथित रूप से दारोगा ने उससे कहा कि पहले मसाज करो। मसाज के दौरान दारोगा किसी वकील से उसके बेटे की जमानत के लिए फोन पर बात करता रहा।
संबंधित खबरें:
- Viral Video: “जिऊंगी और मरूंगी गुलटेनी के साथ”, नाबालिग लड़की है 2 महीने की प्रेग्रेंट; बिहार का VIDEO हो रहा वायरल
- Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ ठुमके लगाता दिखा शख्स