UP MLC Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 27 सीटों पर मतगणना जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने 27 में से 16 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। बता दें कि भाजपा के नौ उम्मीदवार निर्विरोध अपना चुनाव जीते हैं।
यूपी की 27 MLC सीटों पर कुल 95 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि कांग्रेस और BSP ने विधान परिषद चुनाव में कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा। जिससे चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी एमएलसी का चुनाव लड़ा है।
UP MLC Election Result 2022: एमएलसी चुनाव में बीजेपी का दबदबा 27 में से 16 सीटें जीतीं
- मथुरा-एटा-मैनपुरी – ओम प्रकाश सिंह (BJP)
- लखीमपुर खीरी – अनूप गुप्ता (BJP)
- मथुरा-एटा-मैनपुरी – आशीष यादव (BJP)
- हरदोई – अशोक अग्रवाल (BJP)
- बदायूं – वागीश पाठक (BJP)
- बांदा-हमीरपुर – जितेंद्र सिंह सेंगर (BJP)
- अलीगढ़ – ऋषिपाल सिंह के पाप
- बुलंदशहर – नरेंद्र भाटी (BJP)
- मिर्जापुर-सोनभद्र – श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत (BJP)
- बहराइच-श्रावस्ती – प्रज्ञा त्रिपाठी (BJP)
- सीतापुर – पवन सिंह (BJP)
- रायबरेली – दिनेश प्रताप सिंह (BJP)
- प्रयागराज – केपी श्रीवास्तव (BJP)
- फतेहपुर – अविनाश सिंह (BJP)
- प्रतापगढ़ – हरि प्रताप सिंह (BJP)
- जौनपुर – बृजेश सिंह (BJP)
UP MLC Election Result 2022: भाजपा के नौ उम्मीदवार जो निर्विरोध जीते
- श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत – मिर्जापुर-सोनभद्र
- ओम प्रकाश सिंह – मथुरा-एटा-मैनपुरी
- आशीष यादव – मथुरा-एटा-मैनपुरी
- वागीश पाठक – बदायूं
- अशोक अग्रवाल – हरदोई
- अनूप गुप्ता – लखीमपुर खीरी
- जितेंद्र सिंह सेंगर – बांदा-हमीरपुर
- ऋषिपाल सिंह – अलीगढ़
- नरेंद्र भाटी – बुलंदशहरी
यह भी पढ़ें: