Lucknow में गुरुवार को भाजपा की विधायक दल की बैठक में Yogi Adityanath को पार्टी का नेता चुना गया है। बता दें कि बैठक में उत्तर प्रदेश के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता मौजूद थे।
सीएम पद की जिम्मेदारी एक बार फिर मिलने पर मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी का कोई मुख्यमंत्री बना हो और यह पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हुआ है। मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था।
उन्होंने आगे कहा कि 2014 में गृह मंत्री Amit Shah ने एक संगठन की मजबूत नींव रखी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने व्यापक दौरे किए जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत हुई। 2017 में मुझ पर पार्टी ने भरोसा किया। तब मैं एक सांसद था। शासन की किसी प्रक्रिया में कोई भागीदार नहीं था।
हम प्रदेश को कुशासन से सुशासन की तरफ ले गए: Yogi Adityanath
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मनोनीत CM Yogi ने कहा कि 2017 से पहले सुशासन की कोई बात नहीं करता था। उस वक्त तो कोई सोचता भी नहीं था, आज ये सब संभव हो पाया है। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के आम जन तक गरीब कल्याण की योजनाएं पहुंचाई हैं। सपा-बसपा की सरकार में गरीबों के विकास के लिए कोई योजना नहीं थी। 2017 से हम प्रदेश को कुशासन से सुशासन की तरफ ले गए। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सुशासन को और कैसे सुदृढ़ करना है। इस पर हम सभी को कार्य करना है।
यह भी पढ़ें: