Moradabad News: “ना मतलब ना” ही होता है, यह डयलॉग साल 2016 में आई फिल्म पिंक का है जिसमें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अहम किरदार निभा रहे हैं। ये डयलॉग समाज को एक संदेश देता है कि जब एक लड़की “ना” बोलती है तो उसका मतलब “ना” ही होता है। लड़की की किसी “ना” में “हां” नहीं छुपी है। पर ये बात इस देश के पितृसत्तात्मकत समाज को समझ नहीं आती है।
उन्हें लगता है कि किसी भी लड़की से प्यार चाकू, तेजाब, या फिर गोली के दमपर किया जा सकता है। उनकी यही सोच उन्हें जेल की चार दीवारी में भेज देती है। कुछ इसी तरह का मामला मुरादाबाद से सामने आया है जहां प्रपोजल एक्सेप्ट न करने पर सिरफिरे आशिक ने बीटेक छात्रा को चाकू मार दिया।
Moradabad News: रेस्टोरेंट में किया प्रपोज

घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में हुई है। यहां पर एक पागल प्रेमी बीटेक छात्रा के पीछे पागलों की तरह भागता रहता था। उसका यहां वहां पीछा करना। पर जब उसे लगा कि लड़की मेरे प्यार को नहीं समझ रही है तो उसने लड़की को रेस्टोरेंट में बुलाकर सभी के सामने प्रपोज कर दिया। लड़की ने जब युवक के प्रपोजल को ठुकरा दिया तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया जिसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया।
Moradabad News: आरोपी का नाम है देवराज

आरोपी का नाम देवराज बताया जा रहा है। देवराज के चाकू मारने के बाद पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। ऐसे में जब उसने मना किया तो आरोपी ने सभी के सामने लड़की को प्रपोज कर दिया।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस छानबीन का काम कर रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को इंसाफ का भरोसा दिया है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- Uttar Pradesh News: Maharajganj में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, Loni में Bike टकराने से हुए विवाद में एक व्यक्ति को मारी गोली
- APN News Live Updates: पाकिस्तान में हिंदू लड़की की गोलीमारकर हत्या, अगवा करने की कर रहे थे कोशिश