Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) के चाहने वाले लाखों लोग है। वहीं अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन हैं। खासबात ये है कि फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। ये जोड़ी हमेशा किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। दोनों के वीडियों को काफी पसंद किया जाता है। जिस भी फिल्म या सॉन्ग में दोनों साथ आते हैं, उसे हिट की गारंटी समझा जाता है।
सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में होली के मौके पर निरहुआ और आम्रपाली का एक जबरदस्त होली गाना वायरल हो रहा है जिसमें दोनों तहलका मचाते नजर आ रहे हैं। अगर आपने ये गाना नहीं सुना है तो एक बार जरुर सुनिएगा।
Bhojpuri Holi Song: Amrapali Dubey पर चढ़ा Nirahua का रंग
गाने के बोल है ‘होलिया में लागे बड़ी डर’। होली के इस गाने को भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन (Khushboo Jain) ने गाया है। ये वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। फैन्स इस गाने को खूब पसन्द कर रहे हैं। होली में निरहुआ अपनी एक्ट्रेस संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। होली के रंगों के बीच निरहुआ का रोमांटिक अंदाज देख कर दिल गद-गद हो जायेगा।
ये गाना होली से कुछ ही दिन पहले रिलीज किया गया है। गाना वायरल हो गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना ‘कटोरे-कटोरे’ गाना रिलीज हुआ था। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांस दिखाया गया है। गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक हैं।
आम्रपाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस निरहुआ के साथ फिल्म ‘आई मिलन की रात’ और ‘कलाकंद’ में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले आम्रपाली को कपिल शर्मा के शो में देखा गया था जहां उन्होंने खूब मस्ती की थी। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को मिलियन की संख्या में फैंस फॉलो करते हैं। इसके अलावा दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों को दीवाना बनाया है। दोनों रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त हैं।
संबंधित खबरें:
Monalisa का वैलेंटाइन डे स्पेशल सॉन्ग है धमाकेदार, आपने सुना क्या?
Jubin Nautiyal कबीर सिंह की एक्ट्रेस Nikita Dutta को कर रहे है डेट, जल्द होने वाली है शादी ?