Arvind Joshi Passes Away: नोटों पर सोने को लेकर देशभर में मशहूर बर्खास्त आईएएस अफसर अरविंद जोशी का निधन हो गया है। 2010 में आयकर विभाग के छापे के बाद चर्चा में आए अरविंद जोशी देश के पहले आईएएस थे जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि अरविंद जोशी गंभीर बीमारी से से पीड़ित थे। आईएएस दंपति को फरवरी 2010 में निलंबित कर दिया गया था जब आयकर ने उनके आधिकारिक बंगले पर छापे मारे और 3 करोड़ रुपये नकद और सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश का विवरण पाया।
Arvind Joshi Passes Away: 2010 में अरविंद जोशी के सरकारी आवास पर पड़ा था छापा
बता दें कि 4 फरवरी 2010 को जोशी दंपती के सरकारी आवास पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। इस दौरान आयकर विभाग ने 3.6 करोड़ रूपये जब्त भी किए थे। वहीं इस छापे के अगले दिन 5 फरवरी को राज्य सरकार ने आईएएस अफसर अरविंद जोशी (1979 बैच) और टीनू जोशी (1979 बैच) को सस्पेंड कर दिया था। अरविंद जोशी देश के ऐसे पहले पहले आईएएस अफसर थे जिसे बर्खास्त किया गया था।

220 एकड़ जमीन बेनामी संपत्ति मानी गई
अरविंद जोशी पर आरोप था कि उन्होंने करीब 41 करोड़ 90 लाख रूपए की संपत्ति अर्जित की जो उनकी वैध संपत्ति से काफी ज्यादा थी। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति की जांच के दौरान करीब 220 एकड़ जमीन को निकाला था जिसके बारे में उनसे जवाब भी मांगा गया था। इसी तरह लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए की बीमा कंपनी की पॉलिसी को भी बेनामी मानकर अटैच कर लिया गया था।

काली कमाई को किया था सफेद
गौरतलब है कि जोशी दंपति को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने 2018 में 7.11 करोड़ रुपये की काली कमाई को सफेद करने का खुलासा किया था। ईडी के अनुसार पीएमएलए के तहत जोशी दंपति के खिलाफ 1,552 पेज का आरोप पत्र पेश किया गया था। वहीं साथ ही साथ उनके तीन नजदीकी रिश्तदारों, एसपी कोहली, उनके बेटे सीमांत कोहली और एक निजी बीमा कंपनी की प्रबंधक सीमा जायसवाल पर आरोप लगाए गए थे। ईडी की जांच में सामने आया था कि जोशी ने बीमा योजनाओं में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर तीन करोड़ से अधिक का निवेश किया है।
संबंधित खबरें…
- Birju Maharaj Passes Away: नहीं रहे कथक सम्राट पंडित Birju Maharaj, 83 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन
- जब Lata Mangeshkar का ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना सुन Pandit Nehru की आखों में आ गए थे आंसू