World Obesity Day 2022: आज मोटापा दुनिया की आम समस्याओं में से एक है। इसी समस्या के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 4 मार्च को World Obesity Day मनाया जाता है। यह दिवस केवल मोटापे की समस्या के लिए जागरूकता ही नहीं बल्कि लोगों को इसका मजाक न उड़ाने का संदेश देने के लिए भी मनाया जाता है। WHO का कहना है कि यह समस्या सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करती है। इस दिन World Health Organization की मदद से World Obesity Federation कई तरह के समारोह आयोजित करता है।
World Obesity Day 2022: History
World Obesity Day साल 2015 से मनाया जा रहा है। World Obesity Federation ने इस दिवस के लिए World Health Organization (WHO) के सामने प्रस्ताव रखा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में इसके लिए जागरूकता फैलाना और इसको हीन भावना से न देखने का संदेश देना है। इसके बाद 2016 में इन संस्थानों का ध्यान Childhood Obesity की ओर भी गया और ये संस्थान उसके लिए भी काम करने लगी।
World Obesity Day 2022 Theme
हर साल की तरह इस साल भी इसकी थीम रखी गई है। थीम का मतलब होता है कि इस साल यह संस्थान लोगों को एक मुख्य उद्देश्य पर काम करने के लिए प्रेरित करेगी। साल 2022 की थीम है “Everybody Needs To Act”।
World Obesity Day 2022: Significance
मोटापा गंभीर समस्याओं में से एक है। आज पूरे विश्व में लगभग हजारों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। मोटापा सिर्फ शरीर के सुंदरता को असर नहीं डालता बल्कि यह हमारे Liver, Kidney और भी कई Internal Organs पर असर डालता है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि लोगों के इसके बारे में बताया जाएं और इससे निजात पाने के उपाय भी बताएं जाएं। World Obesity Day पर लोगों को Healthy Diet और Exercise के फायदे बताएं जाते हैं। साथ ही मोटापे के सभी नुकसान और इसके इलाज को लेकर भी लोगों में समझ पैदा की जाती है।
संबंधित खबरें: