बॅालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निकस जोनास (Nick Jonas) हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं।”

वहीं निक जोनास (Nick Jonas) ने पिता बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने दिनचर्या के बारें में बताया है।
Priyanka Chopra के पति Nick Jonas ने शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा- मॉर्निंग गुड फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो में निक सुबह की कॉफी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही वीडियो में वो अपने हाथ में कॉफी पकड़े हुए हैं और कहते हैं- चलो दिन को बेहतर बनाते हैं।
आखिकार प्रियंका और निक पेरेंट्स बन गए हैं। निक के घर बेटी आई है। इससे पहले सरोगेसी के जरिए प्रीति जिंटा भी मां बनी थीं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नाम के आगे से जोनस (Jonas) हटाने के बाद हलचल मचा दी थी। फिर अफवाहें शुरू हुईं कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, निक ने इस्टाग्राम में अपनी पत्नी प्रियंका के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। जिसने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था। निक ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,‘सभी को हैप्पी थैंक्सगिविंग! आपका आभारी हूं।’
संबंधित खबरें:
सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनें Priyanka Chopra और Nick Jonas, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी
Oscar 2022: इस बार समारोह में उपस्थित लोगों नहीं देनी पड़ेगी COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट!