IPL 2022 के लिए ऑक्शन की फाइनल लिस्ट की घोषणा कर दी गई है। इस मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़यों की बोली लगेगी। मेगा ऑक्शन 12 से 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजन किया जाएगा। मेगा ऑक्शन के लिए 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। अब इसकी लिस्ट फाइनल कर दी गई है। आईपीएल 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन में दस टीमों के मालिक और प्रतिनिधि भाग लेंगे।
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए फाइनल लिस्ट हुई जारी
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जिन 590 खिलाड़यों पर बोली लगेगी, उनमें 228 कैप्ट और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी है। 7 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन्स से हैं, जिन पर मेगा ऑक्शन में बोली लगने वाली है। 2 करोड़ के बेस प्राइस में 48 खिलाड़ियों ने खुद को रखा है। वहीं 20 खिलाड़ियों ने खुद को 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रखा है। 1 करोड़ की लिस्ट में 34 खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

भारत के प्रमुख खिलाड़ियों की बात करें तो ऑक्शन में श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंग्टन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव और हर्षल पटेल जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन पर मोटी बोली लग सकती है। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में फाफ डुप्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डिकॉक, जॉनी बेयरेस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और वनिंदु हसरंगा जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं।
इस बार 10 टीमें आईपीएल का हिस्सा होंगी। पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल खेलती आ रही हैं, लेकिन अब लखनऊ सुपर जाएंट्स और अहमदाबाद की टीम को भी आईपीएल में एंट्री मिली है, जो इस सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा होंगी।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, लीग राउंड महाराष्ट्र में और प्लेऑफ अहमदाबाद में खेलें जाएंगे
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 5 गेंदबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, आकाश चोपड़ा ने बताया