IPL 2022 में इस बार फैंस की एंट्री होने वाली है। देश में करोना के कमी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति मिल सकती है। आईपीएल 2022 का आयोजन महाराष्ट्र में किया जा सकता है और कोरोना की थमती रफ्तार से दर्शकों को एंट्री मिल सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री दी जा सकती है। महाराष्ट्र के तीन स्टेडियम में आईपीएल के मैच खेले जा सकते है। इसमें वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा पुणे को भी एक वेन्यू के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
IPL 2022 में होगी दर्शकों की एंट्री
द टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बोर्ड लीग चरण के मैचों को महाराष्ट्र में करवाने पर विचार कर रही हैं और प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम करवाने पर विचार कर रही है। महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना के केस कम हो रही है और स्थिति निंयत्रण में है। ऐसे में इस साल होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान 25 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री दी जा सकती है। सूत्रों ने यह बात बीसीसीआई अधिकारियों की महाराष्ट्र में राहत एवं पुर्नवास मुख्य सचिव असीम गुप्ता के साथ हुई मुलाकात के बाद कही।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिसंबर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया था, जहां 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री दी गई थी। बोर्ड महाराष्ट्र और अहमदाबाद में लीग के मैचों को करवाने पर विचार कर रही है। उनके मुताबिक लीग चरण के मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। जबकि प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस मामले का अंतिम निर्णय 20 फरवरी को लिया जाएगा। कोरोना के केस को देखते हुए बीसीसीआई 20 फरवरी को इस पर फैसला करेगी।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, लीग राउंड महाराष्ट्र में और प्लेऑफ अहमदाबाद में खेलें जाएंगे
IPL 2022 का आयोजन 27 मार्च से भारत में, महाराष्ट्र और पुणे में खेंले जाएंगे सभी मैच