Parakram Diwas: देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। इसके उपलक्ष्य में 23 जनवरी को ‘Parakram Diwas’ के रूप में मनाया जा रहा है। नेताजी की जन्मदिवस को ‘Parakram Diwas’ के रूप में मनाने का निर्णय पिछले साल सरकार की तरफ से लिया गया था।
नेताजी का प्रारम्भिक जीवन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। उनकी माता का नाम प्रभावती दत्त बोस और पिता का नाम जानकीनाथ बोस था। वर्ष 1919 में नेताजी ने Indian Civil Service (ICS) की परीक्षा पास की लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नेताजी शुरूआत से ही स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से काफी प्रभावित थे और उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु मानते थे वहीं, चितरंजन दास को नेजाती अपने राजनीतिक गुरु मानते थे।
Parakram Diwas क्या है और आज क्यों मनाया जाता है?
नेताजी बोस की अदम्य भावना और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा का सम्मान करने और देश के लोगों को प्रेरित करने के लिए हर साल 23 जनवरी को ‘Parakram Diwas’ के रूप में मनाने का फैसला लिया। इस दिवस के द्वारा सरकारा चाहती है कि वो देश के युवाओं में नेताजी की तरह विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए साहस और देशभक्ति की भावना का संचार कर सकें।
नेताजी का निधन अभी भी रहस्य
नेताजी का निधन आज भी रहस्य बना हुआ है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार ताइवान में एक विमान दुर्घटना के दौरान थर्ड-डिग्री जलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। लेकिन साथ ही, इस बात के कई प्रमाण मिलें हैं कि गुप्त रूप से काम करने के लिए उनकी मृत्यु को नकली बनाया गया था।
Parakram Diwas के अवसर पर India Gate पर लगाई जा रही मूर्ति
नेताजी बोस के 125वीं जयंती पर India Gate पर आज शाम प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी इनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को घोषणा की है कि जब तक India Gate पर हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी Subhash Chandra Bose की एक प्रतिमा नहीं बन जाती है तब तक उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
Parakram Diwas पर लोग नेताजी को कर रहे हैं याद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, “देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। प्रत्येक भारतीय को हमारे राष्ट्र के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।”
Minister Of Law And Justice Kiren Rijiju ने ट्वीट में लिखा, “भारत के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर #पराक्रम दिवस के रूप में हाथ जोड़कर मेरा गहरा सम्मान और नमन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में हाथ जोड़कर नेताजी के योगदान के लिए भारत सदैव ऋणी रहेगा।”
यह भी पढ़ें:
नेताजी बोस की होलोग्राम प्रतिमा का करेंगे अनावरण PM Modi, जानें क्या होती है Hologram प्रतिमा