Shibu Soren: देश के साथ-साथ झारखण्ड में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना से संक्रमण के बढ़ने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका असर स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर सीएम हाउस तक पहुंच गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन (Shibu Soren) Covid-19 से दूसरी बार संक्रमित हो गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से शिबू सोरेन अपने घर पर आइसोलेट हैं। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व सीएम के समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Shibu Soren: Jharkhand के स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
शिबू सोरेन की कोरोना संक्रमित होने की जानकारी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “हम सभी के अभिभावक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, वे फिलहाल आइसोलेटेड हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
बता दें कि 14 जनवरी को तबीयत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। शनिवार को वह डॉक्टरों की निगरानी में अपने आवास पर थे। इसके अलावा शिबू सोरेन के साथ छह अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

Shibu Soren दूसरी बार कोरोना संक्रमित
राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को दूसरी बार कोरोना हुआ है। इससे पहले 22 अगस्त 2020 को भी वह संक्रमित हुए थे। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। झामुमो सुप्रीमो करीब एक महीने तक इलाज के बाद ठीक होने के बाद घर लौटे थे। इस समय उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी संक्रमित थीं। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सरकारी आवास मोराबादी में है, जहां जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। इसलिए पिछले कुछ महीनों से पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन अपने बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर रह रहे हैं। 14 जनवरी को शिबू सोरेन के साथ 07 अन्य लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इनमें शिबू सोरेन के साथ छह अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें:
- Covid-19 Vaccination Drive: भारत में Covid-19 टीकाकरण अभियान के पूरे हुए एक साल, स्वास्थ्य मंत्री ने देशवासियों को दी बधाई
- Covid-19 के बढ़ते मामलों के बीच कई जगहों पर सूनी हुई सड़कें, राज्य सरकारों ने लगाया है Weekend Curfew