
Periods को लेकर आज भी हमारे समाज में बात नहीं होती, यह एक ऐसा विषय है जिस पर बात करने से लोग हिचकते हैं। लड़कियां भी इसपर खुलकर बोलने में शर्माती हैं, जिससे कारण उन्हें कई तरह के स्वास्थ समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
महिलाओं और टीनेज लड़कियों के इस समस्या को ध्यान में रखते हुए Love Matters India ने जागरुकता अभियान चलाया है। अब तक हमने सेक्स और टीनेज हेल्थ एजुकेशन के क्षेत्र में कुछ हद तक काम किया है, जिन्हें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य योजना के हिस्से के रूप में अनुशंसित किया गया है। लेकिन सेक्स शिक्षा के कई अन्य पहलुओं के बारे में कई चीजें अभी भी अनछुई हैं।
हमारे देश में पीरियड शुरू होने से पहले लड़कियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती , पहले से जानकारी ना होने के कारण लड़कियां शारीरिक और मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार नहीं होती और उन्हें स्ट्रेस और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वहीं सेक्स एजुकेशन को लेकर भी युवा जागरूक नहीं होते और ना ही ज्यादा इसके बारे में जानते हैं और ऐसे में असुरक्षित यौन संबंधों के कारण कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें
Dengue के मामले देश भर में बढ़ें, जानिए इसके लक्षण और रोक-थाम के उपाय
फायदों से भरपूर है Pineapple, जानिए खाने का सही तरीका