ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया, सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ; जानें पूरा शेड्यूल

0
0

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और बुधवार को पाकिस्तान की नामीबिया पर जीत (पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया) के साथ ही सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने वाली सभी 8 टीमों के नाम तय हो चुके हैं, जिसके बाद अब क्रिकेट फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबलों का इंतजार है।

दरअसल नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी सबसे अहम रही। इसके बाद 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और महज 98 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की जीत की कहानी गेंदबाजी में लिखी गई, जहां मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने 4 विकेट झटके, जबकि शादाब खान ने 3 विकेट लेकर नामीबिया की बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।

इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने मुकाबला आसानी से अपने नाम किया और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, साहिबजादा फरहान को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले मंगलवार को न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मुकाबले के बाद संकेत मिल गए थे कि सुपर-8 की तस्वीर लगभग स्पष्ट है, लेकिन अंतिम पुष्टि पाकिस्तान की जीत के बाद हुई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 6 अंकों के साथ ग्रुप-A में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि USA 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर खिसककर बाहर हो गया। वहीं, ग्रुप-A में भारत (नंबर 1) और नीदरलैंड (चौथा स्थान) के बीच होने वाले मुकाबले का सुपर-8 की गणित पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि नीदरलैंड भारत को हराने के बावजूद अधिकतम 4 अंक ही हासिल कर सकता है। इसलिए नीदरलैंड भी एलिमिनेट हो चुका है।

ग्रुप स्टेज का निचोड़

ग्रुप चरण के समापन के बाद साफ हो गया कि:

  • ग्रुप A से भारत और पाकिस्तान
  • ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे
  • ग्रुप C और D से वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में जगह बना ली है।

अब सुपर-8 चरण को दो ग्रुप—ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। इसके बाद शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

भारत का सुपर-8 अभियान

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते और टॉप पोजीशन के साथ सुपर-8 में प्रवेश किया। अब भारत का सामना पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका से होगा। इसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। यह चरण भारत के लिए बेहद अहम होगा क्योंकि यहीं से सेमीफाइनल की तस्वीर तय होगी।

SUPER 8 – ग्रुप G1 (Pre-Seeding)

स्थानटीममैचजीतहारनो रिज़ल्टअंकNRR
1जिम्बाब्वे000000.000
2दक्षिण अफ्रीका000000.000
3वेस्टइंडीज000000.000
4भारत000000.000

SUPER 8 – ग्रुप G2 (Pre-Seeding)

स्थानटीममैचजीतहारनो रिज़ल्टअंकNRR
1पाकिस्तान000000.000
2न्यूज़ीलैंड000000.000
3इंग्लैंड000000.000
4श्रीलंका000000.000

गौर करने वाली बात यह है कि ग्रुप स्टेज के अंक सुपर-8 में आगे नहीं बढ़ेंगे—हर टीम नए सिरे से अपनी दौड़ शुरू करेगी।

ICC T20 World Cup 2026 – सुपर 8 मैच शेड्यूल

मुकाबलाग्रुपतारीखसमय (IST)समय (GMT)स्थान
न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तानग्रुप 221 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
इंग्लैंड बनाम श्रीलंकाग्रुप 222 फरवरीदोपहर 3:00 बजेसुबह 9:30 बजेपल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाग्रुप 122 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीजग्रुप 123 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानग्रुप 224 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेपल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंकाग्रुप 225 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीकाग्रुप 126 फरवरीदोपहर 3:00 बजेसुबह 9:30 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
भारत बनाम जिम्बाब्वेग्रुप 126 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेएम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंडग्रुप 227 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
श्रीलंका बनाम पाकिस्तानग्रुप 228 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेपल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीकाग्रुप 11 मार्चदोपहर 3:00 बजेसुबह 9:30 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
भारत बनाम वेस्टइंडीजग्रुप 11 मार्चशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता