IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले ICC ODI रैंकिंग पर नजर, कौन आगे-कौन पीछे; दो बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम टॉप-5 से बाहर

0
1

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा मुकाबला 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को खेला जाएगा, जो न सिर्फ सीरीज के लिहाज से अहम है, बल्कि ICC ODI रैंकिंग में भारत की बादशाहत को मजबूत करने के नजरिये से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही भारत वनडे क्रिकेट में शानदार लय में है और ICC ODI रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज भारत के लिए अपनी टॉप पोजीशन को बनाए रखने का मौका है, जबकि कीवी टीम की नजरें भी रैंकिंग में ऊपर चढ़ने पर टिकी होंगी।

ICC ODI रैंकिंग क्यों है अहम?

ICC की वनडे रैंकिंग सिर्फ नंबर गेम नहीं है, बल्कि यह टीमों की निरंतरता, बड़े मैचों में प्रदर्शन और भविष्य के टूर्नामेंट्स में सीडिंग को भी प्रभावित करती है। खासकर वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे आयोजनों से पहले रैंकिंग का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे में भारत–न्यूजीलैंड जैसी सीरीज सीधे तौर पर वैश्विक समीकरण बदल सकती है।

वेस्टइंडीज का चौंकाने वाला हाल

इस रैंकिंग की सबसे बड़ी हैरानी यह है कि दो बार की वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम वेस्टइंडीज अब टॉप-5 ही नहीं, बल्कि शीर्ष स्थानों की रेस से काफी पीछे खिसक चुकी है। एक समय वनडे क्रिकेट पर राज करने वाली कैरेबियाई टीम का यह हाल क्रिकेट विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। लगातार अस्थिर प्रदर्शन और सीमित अंतरराष्ट्रीय सफलता के कारण वेस्टइंडीज अब 9वें स्थान पर है।

ICC ODI रैंकिंग: टॉप-10 टीमें (लेटेस्ट अपडेट)

ICC की ताजा वनडे रैंकिंग (11 जनवरी 2025) के मुताबिक टॉप-10 टीमों की सूची इस प्रकार है:

  1. भारत
  2. न्यूजीलैंड
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. पकिस्तान
  5. श्रीलंका
  6. दक्षिण अफ्रीका
  7. अफगानिस्तान
  8. इंग्लैंड
  9. वेस्टइंडीज
  10. बांग्लादेश

इस सूची से साफ है कि भारत लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। न्यूजीलैंड फिलहाल दूसरे स्थान पर है और भारत के खिलाफ इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन उसे टॉप-1 के और भी करीब पहुंचा सकता है। वहीं तीसरे नंबर पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया है। चौथे और पांचवे नंबर पर क्रमशः पकिस्तान और श्रीलंका है।

भारत के लिए क्यों अहम है दूसरा वनडे?

राजकोट में होने वाला दूसरा वनडे भारत के लिए सीरीज जीत का मौका तो है ही, साथ ही ICC रैंकिंग में बढ़त को और मजबूत करने का भी सुनहरा अवसर है। कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया शानदार संतुलन के साथ खेल रही है। बल्लेबाजी में अनुभव और युवा जोश का मेल, जबकि गेंदबाजी में पेस अटैक का असर—यही भारत की ताकत है।

वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा। हार की स्थिति में न सिर्फ सीरीज हाथ से जाएगी, बल्कि रैंकिंग में भी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

दूसरा वनडे सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि रैंकिंग की जंग भी है। भारत अगर यह मुकाबला जीतता है, तो ODI क्रिकेट में उसकी नंबर-1 पोजीशन और मजबूत होगी और अगर हारता है तो न्यूजीलैंड की और मजबूत हो जाएगी, जिससे वे टीम इंडिया से अगले चलकर नंबर 1 का ताज अपने नाम कर सकते हैं। वहीं वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीम का टॉप-5 से बाहर होना यह दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि मौजूदा प्रदर्शन ही असली पहचान है।