रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin फेडरल असेंबली में बोले- हमने हमेशा बातचीत को लेकर तत्‍परता दिखाई

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्‍लादीमीर पुतिन ने कहा कि आधुनिक दुनिया में तथाकथित सभ्य देशों और बाकी देशों में कोई विभाजन नहीं होना चाहिए।

0
207
Vladimir Putin on Federal Assembly
Vladimir Putin on Federal Assembly

Vladimir Putin: पिछले एक वर्ष से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है।इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के अचानक यूक्रेन दौरे के बाद माहौल और भी गर्म हो गया है।इसी बीच मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फेडरल असेंबली को संबोधित किया।पुतिन ने कहा कि वह ऐसे समय में संदेश दे रहे हैं, जब रूस एक मुश्किल पड़ाव पर पहुंच चुका है।रूस ने हमेशा ही सभी राष्ट्रों के साथ आपसी मित्रता बढ़ाने की पहल की है। सभी को एक साथ ले जाने की कोशिश की है।

Vladimir Putin News
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

Vladimir Putin: हमेशा ही नजरअंदाज किया

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्‍लादीमीर पुतिन ने कहा कि आधुनिक दुनिया में तथाकथित सभ्य देशों और बाकी देशों में कोई विभाजन नहीं होना चाहिए।कहा कि रूस ने सालों तक पश्चिमी देशों के साथ बातचीत के लिए तत्परता दिखाई, लेकिन उसे हमेशा ही नजरअंदाज कर दिया गया।मालूम हो कि पिछले वर्ष 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था, जोकि अभी तक जारी है।

Vladimir Putin: अचानक यूक्रेन पहुंचे Biden

जानकारी के अनुसार बाइडेन पोलैंड के राष्ट्रपति एंद्रेज दुदा से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह अचानक यूक्रेन पहुंच गए। जानकारी के अनुसार कीव के दौरे के दौरान यूक्रेन को 500 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा भी कर सकते हैं।जो बाइडन ने कई मौकों पर इस बात का ऐलान भी कर चुके हैं कि वह यूक्रेन के साथ हर कीमत पर खड़े रहेंगे।इससे यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here