अमेरिका में आज से दो सप्ताह पहले 3 साल की एक भारतीय बच्ची गायब होती है। जिसका नाम शेरीन था। कुछ दिनों तक उसकी तलाश की गई, लाख कोशिशों के बावजूद वो नहीं मिल पाई। इस मामले में उसके पिता की गिरफ्तारी की जाती है, क्योंकि बताया जा रहा था कि उसके पिता ने दूध नहीं पीने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। उसी के बाद से शेरीन लापता हो गई। लापता शेरीन को लेकर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चिंता जताई थी और ट्वीट किया था कि ‘हम लापता बच्ची को लेकर चिंतित हैं। अमेरिका में भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से शामिल है और वे मुझे जानकारी दे रहे हैं।’ यह ट्वीट उन्होंने 19 अक्टूबर को किया था।

ऐसे में सोमवार को अमेरिका की सुरंग में रिचर्डसन पुलिस को एक भारतीय बच्ची का शव मिला है। जिसे माना जा रहा है कि यह शव उसी तीन वर्षीय शेरीन का है, जो दो सप्ताह पहले गायब हुई थी। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह शव उसके  पिता वेस्ले मैथ्यूज के घर से करीब आधे मील की दूरी पर मिला है। लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह शव शेरीन की है। हालांकि उसके पिता को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जैसा कि इससे पहले भी शेरीन के पिता वेस्ले मैथ्यूज को बच्ची की जान खतरे में डालने के आरोप में 8 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में 2.5 लाख डॉलर की जमानत पर छोड़ दिया गया था। बताया जा रहा है उसके पिता मैथ्यूज केरल का रहने वाला है।

बता दें कि 3 वर्षीय शेरीन मैथ्यूज को 2 साल पहले वेसले मैथ्यूज ने भारत के एक बाल गृह से गोद लिया था। बताया जा रहा है कि उसे बोलने में दिक्तत होती थी।

मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि उसने शेरीन को 7 अक्तूबर को देर रात करीब तीन बजे घर से बाहर निकाल दिया था और उसे एक बड़े पेड़ के पास खड़े होने को कहा था। यहां तक उसने आसपास खूंखार जंगली जानवर होने की बात भी कबूला। खबरों के मुताबिक मैथ्यूज 15 मिनट बाद शेरीन को कथित रूप से देखने गया था लेकिन उसे शेरीन वहां नहीं मिली। मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि उसे खोजने की कोशिश करने के बाद वह कपडे़ धोने से लिए अंदर आ गया और उसने निर्णय लिया कि वह सुबह उसकी तलाश करेगा। पुलिस को पांच घंटे बाद बच्ची के लापता होने की जानकारी दी गई।

उसके बाद रिचर्डसन पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद ली गई लेकिन बच्ची नहीं मिल पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here