Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों वाला देश माना जाता है। यूरोप का सबसे दूसरा बड़ा देश अब जंग का मैदान बन चुका है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग को आज पांच दिन हो गए हैं। राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए रूस की सेना आगे बढ़ रही है। यूक्रेन की सड़कों पर रूस के टैंक और बख्तरबंद वाहन दौड़ रहे हैं। देश के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने कहा है कि अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए Crucial साबित होने वाला है। रूस के राष्ट्रपति ने अपने Nuclear Deterrence Force को तैयार रहने का आदेश दिया है। पुतिन के इस फैसले से यूक्रेन पर खतरा और बढ़ गया है।
Ukraine Russia Crisis: Vladimir Putin ने क्या कहा?

व्लादिमीर पुतिन के इस आदेश पर यूनाइटेड नेशनस का कहना है कि वे दुनिया को डराने की कोशिश कर रहे हैं। पुतिन ने रविवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी गेरासिमोव के साथ बैठक के दौरान इस कदम की घोषणा की है। रूस के परमाणु निवारक बलों में अलग-अलग तरह के कई सामरिक हथियार शामिल हैं। ये हथियार पारंपरिक और परमाणु वॉरहेड के साथ हमला कर सकते हैं।
पुतिन ने यह ऐलान करते हुए कहा कि पश्चिमी देश न केवल हमारे देश के खिलाफ आर्थिक क्षेत्र में दुश्मनी वाली कार्रवाई कर रहे हैं। मैं उन नाजायज प्रतिबंधों के बारे में बात कर रहा हूं जिनसे हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है। प्रमुख नाटो देशों के शीर्ष अधिकारी भी हमारे देश के खिलाफ आक्रामक बयान दे रहे हैं।
Ukraine Russia Crisis: तीसरा सबसे बड़ा Nuclear देश था यूक्रेन

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आज के 28 साल पहले यूक्रेन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर देश था। पर 5 दिसंबर को साल 1994 को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने यूक्रेन के साथ एक समझौता किया था जिसमें यूक्रेन ने अपने सभी न्यूक्लियर हथियार को नष्ट कर दिया था। इसके बदले में समझौते में शामिल देशों ने यूक्रेन की रक्षा का वादा किया था। पर रूस आज यूक्रेन को हथियाने के लिए न्यूक्लियर पावर की धमकी दे रहा है।
संबंधित खबरें:
- Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ हो रही है क्रूरता, Rahul Gandhi ने वीडियो शेयर कर लिखा- ऐसे दौर से किसे के माता-पिता ना गुजरें, देखें वीडियो
- Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ हो रही है क्रूरता, Rahul Gandhi ने वीडियो शेयर कर लिखा- ऐसे दौर से किसी के माता-पिता ना गुजरें, देखें वीडियो