पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

0
181
Tarek Fatah
Tarek Fatah

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और स्तंभकार तारिक फतेह का आज निधन हो गया। वह 73 साल के थे।

फतेह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी बेटी ने ट्वीट कर बताया कि तारिक फतेह का निधन हो गया है।

उनकी बेटी नताशा ने ट्वीट में लिखा पंजाब का शेर, हिंदुस्तान का बेटा, कनाडा का प्रेमी, सच्चाई का पैरोकार, न्याय के लिए लड़ने वाला, दबे कुचलों और शोषितों की आवाज, तारिक फतेह नहीं रहे। उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी। जो उन्हें जानते और प्यार करते थे।

मालूम हो कि तारिक फतेह का जन्म 20 नवंबर 1949 को कराची में हुआ था। उनका परिवार मुंबई का रहने वाला था जो कि बंटवारे के बाद कराची चला गया था।

फतेह पत्रकारिता से जुड़े रहे। उन्होंने अखबार और टीवी चैनल के लिए काम किया। बाद में उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस कनाडा में ली।

तारिक फतेह को अक्सर टीवी चैनलों पर होने वाली डिबेट में देखा जाता था। उन्हें इस्लाम से लेकर भारत-पाकिस्तान तक की अच्छी जानकारी थी।

फतेह पाकिस्तान के अलग अस्तित्व पर यकीन नहीं रखते थे। वे भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश की साझा संस्कृति के पैरोकार थे।

उन्होंने कई किताबें भी लिखीं। ऐसे बहुत से वीडियो वायरल हैं जिसमें वे पाकिस्तानी हुकूमत को आईना दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनको खूब पसंद करते हैं।