Shinzo Abe Death: जिंदगी की जंग नहीं जीत पाए शिंजो आबे, यहां पढ़ें किसने और क्यों जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को मारी गोली?

हमलावार की उम्र 40 साल बताई जा रही है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। आरोपी को हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया है।

0
308
Shinzo Abe Death
Shinzo Abe Death

Shinzo Abe Death: जापान (Japan) के 67 साल के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। जापान के अधिकारियों का कहना है कि जब उनपर हमला हुआ तब उनकी धड़कने बंद हो गई थी। एयरलिफ्ट करते वक्त आबे के दिल की धड़कन बंद थी, उनकी सांस नहीं चल रही थी। बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के लिए चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे एक कैंपेन चला रहे थे। वह सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके चारो तरफ जवान तैनात थे। तभी किसी ने उनके पीछे से 2 गोलियां चला दी। गोली चलते ही आबे जमीन पर गिर पड़े थे।

Shinzo Abe Death
Shinzo Abe Death

Shinzo Abe Death: शिंजो आबे को मारी गई दो गोलियां

वीडियो में आप देखेंगे कि शिंजो आबे के पीछे कुछ धुंआ जैसा भी दिखाई देता है। फायरिंग होती है वहां भगदड़ मच जाती है। सुरक्षाकर्मी तुरंत संदिग्ध हमलावर को अपने काबू में लेते हैं। तुरंत शिंजो आबे को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगती है। वीडियों में जमीन पर गिरे शिंजो आबे को सीने पर हाथ रखे देखा जा सकता है।

शिंजो आबे का कौन है हत्यारा? अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Shinzo Abe Death
Shinzo Abe Death

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के जमीन पर गिरने पर ब्लीडिंग शुरू हो जाती है। हमलावार ने गोली उनके पीठ के पीछे से चलाई होती है। गोली उनकी पीठ से होते हुए उनके सीने तक आ जाती है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें एक ही गोली लगी है या दो।

हमलावार की उम्र 40 साल बताई जा रही है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। आरोपी को हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया है। मौके से आरोपी के हाथ से बंदूक भी बरामद हुई है।

Shinzo Abe Death
Shinzo Abe Death

यह एक शॉटगन है। जानकारी अनुसार आरोपी नारा शहर का रहने वाला है। वह आत्मरक्षा बल में रह चुका है। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि वह क्यों उनकी हत्या करना चाहता था।

Shinzo Abe Death
Shinzo Abe Death

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here