Shinzo Abe Death: जापान (Japan) के 67 साल के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। जापान के अधिकारियों का कहना है कि जब उनपर हमला हुआ तब उनकी धड़कने बंद हो गई थी। एयरलिफ्ट करते वक्त आबे के दिल की धड़कन बंद थी, उनकी सांस नहीं चल रही थी। बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के लिए चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे एक कैंपेन चला रहे थे। वह सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके चारो तरफ जवान तैनात थे। तभी किसी ने उनके पीछे से 2 गोलियां चला दी। गोली चलते ही आबे जमीन पर गिर पड़े थे।

Shinzo Abe Death: शिंजो आबे को मारी गई दो गोलियां
वीडियो में आप देखेंगे कि शिंजो आबे के पीछे कुछ धुंआ जैसा भी दिखाई देता है। फायरिंग होती है वहां भगदड़ मच जाती है। सुरक्षाकर्मी तुरंत संदिग्ध हमलावर को अपने काबू में लेते हैं। तुरंत शिंजो आबे को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगती है। वीडियों में जमीन पर गिरे शिंजो आबे को सीने पर हाथ रखे देखा जा सकता है।
शिंजो आबे का कौन है हत्यारा? अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के जमीन पर गिरने पर ब्लीडिंग शुरू हो जाती है। हमलावार ने गोली उनके पीठ के पीछे से चलाई होती है। गोली उनकी पीठ से होते हुए उनके सीने तक आ जाती है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें एक ही गोली लगी है या दो।
हमलावार की उम्र 40 साल बताई जा रही है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। आरोपी को हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया है। मौके से आरोपी के हाथ से बंदूक भी बरामद हुई है।

यह एक शॉटगन है। जानकारी अनुसार आरोपी नारा शहर का रहने वाला है। वह आत्मरक्षा बल में रह चुका है। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि वह क्यों उनकी हत्या करना चाहता था।

संबंधित खबरें:
- Shinzo Abe Shot Live Video: जिंदगी और मौत से जूझ रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
- Japan के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe पर हमला, भाषण के दौरान सीने में मारी गोली, हमले का लाइव Video आया सामने