Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध में सैनिकों की जान जाने की बात स्वीकारी है। साथ ही उनकी मौतों को त्रासदी के रूप में वर्णित किया है। रूस ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ऑपरेशन अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएगा। Kremlin के प्रवक्ता Dmitry Peskov ने Sky News से बात करते हुए कहा है कि Bucha में हुई हिंसा से रूस का कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि Bucha में सैकड़ों शव सड़कों पर बिखरे हुए पाए गए थे।

UNHRC से रूस हुआ सस्पेंड
रूस को गुरुवार को UNHRC से सस्पेंड कर दिया गया था। UNHRC की महासभा में संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक प्रस्ताव को पेश करते हुए रूस पर आरोप लगाया गया था कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के शहरों में नागरिकों को मारा है। बता दें कि प्रस्ताव के पक्ष में 93 , विपक्ष में 24 और किसी के पक्ष में नहीं 58 मत पड़े थे।
Russia-Ukraine War के बड़े डेवलपमेंट
जब से रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है तब से 40 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ कर चले गए हैं, या मारे गए या घायल हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने गुरुवार को और हथियारों की गुहार लगाते हुए कहा है कि इससे युद्ध जीतने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने होंगे। ज़ेलेंस्की ने पश्चिम से रूस से तेल और गैस न खरीदने का भी आह्वान किया है।

वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री Dmytro Kuleba ने गुरुवार को कहा है कि हाल ही में रूस की वापसी के बावजूद, देश असुरक्षित बना हुआ है। साथ ही उन्होंने यूक्रेन का सामना करने के लिए नाटो से हथियारों की फरमान की है।
यह भी पढ़ें:
- Russia-Ukraine War: Pet Jaguar और Panther से इतना लगाव, उनके बिना किसी सूरत में वतन वापसी नहीं चाहते Dr. गिरी कुमार पटेल