United Nation: रूस और यूक्रेन के मध्य तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के तथाकथित डर्टी बम का मामला उठाया। रूस का दावा है कि यूक्रेन डर्टी बम के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है। मॉस्को ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र को इन आरोपों का विवरण देते हुए एक पत्र भेजा और रूस ने सुरक्षा परिषद के साथ एक बंद बैठक में यह मुद्दा उठाया। इसे लेकर दुनिया को भी चेताया।संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे लोगों से यह कहने में कोई आपत्ति नहीं है, कि अगर ऐसा होता है तो यह एक विनाशकारी आपदा है, जिससे पूरे ग्रह को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सबूत खुफिया जानकारी में थे, जिसे पश्चिमी देशों के साथ आवश्यक स्तर की मंजूरी के साथ साझा किया गया था।

United Nation: रूस ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया
इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।उन्होंने कहा कि मुझे लोगों से यह कहने में कोई आपत्ति नहीं, कि अगर ऐसा होता है तो यह एक विनाशकारी आपदा है। जिससे पूरे ग्रह को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सबूत खुफिया जानकारी में थे, जिसे पश्चिमी देशों के साथ आवश्यक स्तर की मंजूरी के साथ साझा किया गया था।
United Nation: पश्चिमी देशों ने सिरे से खारिज किए आरोप

रूस ने कीव पर आरोप लगाया था कि उसने दो संगठनों को एक डर्टी बम बनाने का आदेश दिया। एक विस्फोटक उपकरण में रेडियोधर्मी सामग्री लगी हुई थी। हालांकि, फ्रांस, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका ने इन आरोपों को पारदर्शी रूप से झूठा कहकर खारिज कर दिया है। वाशिंगटन ने रूस को चेतावनी दी है कि किसी भी परमाणु उपयोग के लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
United Nation: जानिए क्या है डर्टी बम?
दरसअल ‘डर्टी बम’ आतंकवादियों के संभावित हथियार के रूप में जाना जाता है। क्रेमलिन का आरोप है कि यूक्रेन सारा दोष रूस पर मढ़ने के लिए एक ‘डर्टी बम’ विस्फोट करने की तैयारी कर रहा है।युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर कर रहा है। हालांकि पश्चिमी देशों ने उस दावे को “पारदर्शी रूप से झूठा” कहकर खारिज कर दिया है।
कभी भी कोई ‘डर्टी बम’ हमला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन दो दशक से भी अधिक समय पहले दक्षिणी रूसी प्रांत चेचन्या में इस तरह के एक उपकरण को विस्फोट करने के दो असफल प्रयासों की सूचना मिली थी।
संबंधित खबरें
- भारतवंशी Rishi Sunak ने रचा इतिहास, ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ
- Britain News: PM पद के लिए ऋषि सुनक की दावेदारी मजबूत, 100 सांसदों ने किया समर्थन का दावा