Republic Day 2022: भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर व्हाइट हाउस (White House) ने भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। और कहा कि भारत और अमेरिका (America) के बीच साझेदारी का आधार लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने की उनकी साझा जिम्मेदारी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा, हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ गणतंत्र दिवस के सम्मान में शामिल होते हैं, जो भारत के संविधान को अपनाने का प्रतीक है। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।
Republic Day 2022: White House ने क्या कहा?

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत को बधाई देते हुए प्रेस सचिव ने कहा कि, पिछले साल सितंबर माह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस आए थे, तब भी हमारे राष्ट्रपति (जो बाइडन) ने कहा था कि भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों का मजबूत और निकट होना नियति है और इससे पूरी दुनिया को लाभ हो सकता है।”
साकी ने बधाई देते हुए कहा कि दोनों देशों की साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने की हमारी साझा जिम्मेदारी पर आधारित है। व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया के सबसे पुराने और बड़े लोकतंत्र हैं।
Republic Day 2022: America की बधाई

अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने एक ट्वीट में कहा, भारत को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! आज लाखों भारतीय अपने जीवंत संविधान का जश्न मना रहे हैं, हमें अपने देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और अमेरिका-भारत की ताकत की याद आ रही है। अमेरिकी सांसद एरिक स्वेलवेल ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत और भारतीय अमेरिकियों को बधाई दी है।
बता दें कि देश भर में आज गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भारत ने संविधान (Constitution) को लागू किया था। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। लोकतंत्र के लिहाज से यह दिन भारत के इतिहास में अहम स्थान रखता है। हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राजधानी में परेड होती है और तिरंगा फहराया जाता है।
संबंधित खबरें:
- Republic Day 2022: क्या आप को पता है गणतंत्र दिवस की पहली परेड कहां हुई थी?
- Republic Day 2022: राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने फहराया तिरंगा, राजपथ पर परेड की हुई शुरुआत