Pakistan: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी हिंदू मंदिरों पर हमले की खबर सामने आती है, तो कभी महिलाओं के साथ बलात्कार की खबरें सुर्खियों में होती हैं। यहां पर एक बार फिर 18 साल की हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खबर के अनुसार आरोपी लड़की को अगवा करने का प्रयास कर रहा था, पर जब वो सफल नहीं हो सका तो, आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
Pakistan: 2.1 फीसदी हैं हिंदू

घटना पाकिस्तान के सिंध के रोही सुक्कूर में हुई है। पूजा ओड ने जब हमलावरों का विरोध किया तो लड़कों ने उसे गोली मार दी। जाहिर है पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सबसे अधिक हिंदू रहते हैं। यहां पर हिंदू महिलाओं का जीवन बद से बत्तर है। पाकिस्तान में पहले महिलाओं को अगवा करते हैं और जबरन धर्मांतरण करवाते हैं।
बता दें कि पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 223,275,135 करोड़ है। इसमें 44.45 मिलियन अल्पसंख्यक हिंदू रहते हैं। यहां पर हिंदुओं की हिस्सेदारी सिर्फ 2.1 फीसदी है। यही मुख्य कारण है कि हिंदू पाकिस्तान में हिंसा का शिकार बनते हैं।
Pakistan: धर्म परिवर्तन को लेकर नहीं है कोई ठोस कानून

असल वजह तो यह है कि पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं को रोकने के लिए कोई पक्का कानून नहीं। हिंदू अल्पसंख्यक सांसद डॉक्टर रमेश कुमार वांकवानी ने पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए दो प्रस्ताव दिए। एक लड़कियों की शादी की उम्र 16 से बढ़ाकर 18 करना था, वहीं दूसरा जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने को लेकर था। पहले प्रस्ताव को काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी ने गैर-इस्लामिक कहते हुए खारिज कर दिया। दूसरा प्रस्ताव अब तक ठंडे बस्ते में पड़ा है।
पिछले साल ही हिंदुओं समेत दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों ने लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के खिलाफ कराची प्रेस क्लब के सामने बड़ा प्रदर्शन किया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। वहीं खबरों की माने तो धर्मांतरण को अंजाम वहां की प्रशासन और पुलिस की सह पर किया जाता है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- पाकिस्तान: नगरपालिका कर्मचारी ने 60 से अधिक हिंदुओं का कराया जबरन धर्मांतरण, फेसबुक पर वीडियो किया शेयर
- पाकिस्तान: मदरसे में पिया पानी तो 8 साल के बच्चे पर हुआ मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार