Nigeria Boat Capsized: अफ्रीकी देश उत्तरी नाइजीरिया से भीषण नाव हादसे की खबर सामने आ रही है।जानकारी के अनुसार नाव हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई।उत्तरी नाइजीरिया के करीब 100 लोग नाव के जरिए एक शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव पलट जाने से ये हादसा हुआ।
ताजा अपडेट के अनुसार अचानक ओवलोडिंग के चलते नाव पलट गई। हादसे में करीब 100 लोगों ने जान गंवा दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने अन्य लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।हादसे के बाद कई शव भी बरामद कर लिए गए हैं।अन्य की खोजबीन जारी है।
Nigeria Boat Capsized: नाव हादसा नाइजर नदी में हुआ।नाव में करीब 300 लोग सवार थे। कपाड़ा के ट्रेडिशनल चीफ अब्दुल गाना लुकपाड़ा ने कहा कि ये हादसा बीते सोमवार को हुआ। अब्दुल गाना लुकपाड़ा ने बताया कि शादी में शामिल हुए मेहमान नाइजर नदी को पार करने के लिए इगबोती गांव से नाव में सवार थे। कपाड़ा में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी का स्तर काफी बढ़ गया। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान ही बारिश होने लगी।जिसके चलते लोगों ने नाव से वापस जाने का फैसला किया।

Nigeria Boat Capsized: 300 से ज्यादा लोग नाव पर थे सवार

Nigeria Boat Capsized:प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 300 लोग सवार थे। जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों थे। हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि पानी में एक पेड़ के तने से नाव टकरा कर पलट गई। केवल 53 लोगों को ही बचाया जा सका है।
इस दर्दनाक हादसे में लोगों ने अपनों को खो दिया है।क्वारा के पुलिस प्रवक्ता अजायी ओकासनमी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच करने के लिए एक टीम गठित की गई है।
संबंधित खबरें
- International Labour Organisation की रिपोर्ट में खुलासा, अफगानिस्तान में लगातार चाइल्ड लेबर में इजाफा, 10 लाख से अधिक बच्चे कर रहे बालश्रम
- Amazon News: हादसे के 40 दिन बाद सकुशल बचे 4 बच्चे, अमेजन के जंगल से किए रेस्क्यू