Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Wednesday, June 17, 2026
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home विदेश नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, देश छोड़ने की...
  • विदेश

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, देश छोड़ने की अटकलें तेज – आगे क्या होगा?

By
APN NEWS
-
September 9, 2025
0
0
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, देश छोड़ने की अटकलें तेज – आगे क्या होगा?
    नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, देश छोड़ने की अटकलें तेज – आगे क्या होगा?

    नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ युवा आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया। पुलिस फायरिंग में अब तक 21 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच सबसे बड़ा राजनीतिक झटका यह आया है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि वे सुरक्षा कारणों से देश छोड़कर विदेश रवाना हो सकते हैं।

    सत्ता की कमान किसके हाथ में?

    पद छोड़ने के बाद ओली ने फिलहाल देश की बागडोर उप प्रधानमंत्री को सौंप दी है। हालांकि प्रदर्शनकारी सिर्फ सत्ता हस्तांतरण से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग है कि नेपाल में जल्द से जल्द अंतरिम सरकार बनाई जाए और संसद भंग कर नए चुनाव कराए जाएं।

    परंपरा और संभावित विकल्प

    कपिलवस्तु से सांसद मंगल प्रसाद गुप्ता के अनुसार, नेपाल की परंपरा रही है कि पीएम के इस्तीफे की स्थिति में कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में रिटायर्ड चीफ जस्टिस को जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कदम से हालात धीरे-धीरे सामान्य हो सकते हैं, लेकिन नए चुनाव में समय लगना तय है।

    नेताओं के घरों पर हमला, हिंसा जारी

    ओली के इस्तीफे के बाद भी नेपाल की सड़कों पर हालात काबू में नहीं हैं। मंगलवार को गुस्साई भीड़ ने कई मंत्रियों और बड़े नेताओं के घरों पर हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के घरों को भी निशाना बनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री और सूचना मंत्री के आवासों में आगजनी की।

    मंत्रियों के इस्तीफों की झड़ी

    सरकार के भीतर भी इस्तीफों का सिलसिला जारी है। कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने पद छोड़ दिया है। इससे पहले सोमवार को गृह मंत्री रमेश लेखक ने विरोध प्रदर्शनों की जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दे दिया था। कांग्रेस गुट से जुड़े मंत्री भी लगातार इस्तीफा दे रहे हैं।

    • TAGS
    • Gen Z प्रदर्शनकारी
    • Kathmandu parliament protest
    • kp oli resigns
    • KP Sharma Oli
    • Nepal Curfew
    • Nepal Gen-Z Protest
    • Nepal parliament unrest
    • nepal pm oli resignes
    • Nepal Protest
    • Nepal Social Media Ban
    • Nepal youth protest
    • social media ban Nepal
    • केपी ओली इस्तीफा
    • नेपाल सोशल मीडिया प्रतिबंध
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleनेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच डगमगाई सरकार, पीएम ओली दुबई रवाना होने की तैयारी में?
      Next articleAsia Cup 2025: मोबाइल पर कहां और कैसे देखें लाइव मैच? क्या फ्री में मिलेगी स्ट्रीमिंग? पूरी डिटेल जानें
      APN NEWS
      APN NEWS

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      राजनीति

      मोहर्रम पर सख्त संदेश, नीट अभ्यर्थियों को राहत: सीएम योगी ने दिए कानून-व्यवस्था और परीक्षा प्रबंधन के निर्देश

      खेल

      Shubman Gill Fifty: कप्तान गिल का लगातार दूसरा अर्धशतक, अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत

      खेल

      IND vs AFG Live: दूसरे वनडे में रोहित शर्मा का तूफानी अंदाज, लेकिन अर्धशतक से पहले ही थमा हिटमैन का बल्ला

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18819
      • Top News14151
      • अपना प्रदेश5644
      • मनोरंजन4117
      • खेल3624
      • विदेश2283
      • लीगल न्यूज2065
      • बॉलीवुड1805
      • व्यापार1629
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES
      Plane Crash

      नेपाल विमान हादसा: अब तक 68 शव बरामद, अंधेरा होने की...

      January 15, 2023
      Baba Vanga Predictions

      Baba Vanga Predictions: बाबा वंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई भारतीयों की...

      September 26, 2022