Jakarta Mosque Caught Fire: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में इस्लामिक सेंटर की बड़ी मस्जिद में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आकर मस्जिद का विशाल गुंबद देखते ही देखते ढह गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि गुंबद परिसर में आग तब लगी, जब इसके रिनोवेशन का काम चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गुंबद ही ढह गया। घटना बुधवार की बताई जा रही है।

Jakarta Mosque Caught Fire: घटना का वीडियो हो रहा वायरल
जकार्ता की मस्जिद के विशाल गुंबद गिरने का नाजारा इतना भयानक है कि उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मस्जिद में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक गुंबद के एक हिस्से में आग लगी हुई है। काफी लोग इस आग को बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग ऊपर की ओर बढ़ती जा रही है। गुंबद के आसपास धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। एकाएक गुंबद ताश के पत्तों की तरह ढह जाता है। इसके बाद सिर्फ धुंए का गुबार ही चारों तरफ नजर आता है।
Jakarta Mosque Caught Fire: हादसे में कोई हताहत नहीं
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मस्जिद में आग लगने की घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गुंबद में लगी आग को बुझाने की पूरी कोशिशे की जा रही थी, लेकिन आग इतनी भीषण की उसपर काबू पाना आसान नहीं था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आग का भीषण रूप देखकर वहां से लोगों को पहले ही निकाल लिया गया था। जिस वजह हादसे की चपेट में कोई नहीं आया। जानकारी के मुताबिक, हादसे में केवल गुंबद गिरा है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Jakarta Mosque Caught Fire: गुंबद में आग कैसे लगी?

स्थानीय मीडिया ने बताया कि आग की वजह से गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया है। मीडिया के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद 10 दमकल गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि गुंबद को गिरने से बचाया नहीं जा सका। गुंबद में आग कैसे लगी, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया के मुताबिक, गुंबद में रिनोवेशन का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान आग लगी होगी।
Jakarta Mosque Caught Fire: 20 साल पहले भी लगी थी आग
जकार्ता में स्थित इस इस्लामिक सेंटर परिसर में विशाल मस्जिद के अलावा शैक्षणिक, वाणिज्यिक और अनुसंधान सुविधाएं भी हैं। मस्जिद के गुंबद में पिछली बार लगभग 20 साल पहले मरम्मत के दौरान आग लग गई थी। अक्तूबर 2002 में लगी आग को बुझाने में पांच घंटे लगे थे।
यह भी पढ़ें:
- तेल को लेकर तनातनी! अब Joe Biden खोलेंगे क्रूड ऑयल का खजाना
- Liz Truss के लिए ‘मिनी बजट’ बना गले की फांस, पार्टी के सदस्य मांग रहे हैं पीएम का इस्तीफा