Italy Heavy Rain: इटली के इसचिया द्वीप में भूस्खलन से कई बिल्डिंग ढह गईं; 7 लोगों की मौत, दर्जनों लोग लापता

0
184
Italy Heavy Rain
Italy Heavy Rain

Italy Heavy Rain: इटली के इस्चिया द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक छोटे से कस्बे में तबाही मचने से एक नवजात शिशु और 2 बच्चों सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। इटली मीडियो रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि 5 लोग अभी भी लापता हैं। दर्जनों आपातकालीन कर्मचारी द्वीप पर पहुंचे हैं, जबकि बचाव गोताखोरों ने तट से पानी में भी खोज की है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।

इसके पहले शनिवार को द्वीप के सबसे ऊंचे पहाड़ से मिट्टी, मलबे और पत्थरों की एक लहर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे- पत्थरों के बड़े हिस्से कासामिसिओला टर्मे शहर और उसके आसपास के घरों और सड़कों पर गिर गए। तस्वीरों और हवाई वीडियो में भूस्खलन से टूटी हुई इमारतों को दिखाया गया है और कई कारों को समुद्र में बहते हुए भी देखा गया।

Italy Heavy Rain: आपातकाल की स्थिति की घोषणा

शनिवार को कहा गया था कि कि इस्चिया के दक्षिणी इतालवी द्वीप पर तूफान से हुए भूस्खलन में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार बताया गया है कि कम से कम 10 इमारतें ढह गईं और कम से कम तीन बच्चों सहित अधिक लोग लापता हैं। द्वीप के अलग-अलग हिस्सों में कम से कम 100 लोग फंसे हुए हैं और मेयर ने लोगों से घर पर रहने का आग्रह किया है। वहीं भूस्खलन की घटना के बाद रविवार को इटली की सरकार ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

बचावकर्ता लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं

बता दें कि इस्चिया एक ज्वालामुखीय द्वीप है जो नेपल्स से लगभग 30 किमी (19 मील) की दूरी पर स्थित है। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के इटली के कई हिस्सों में जोखिम की संभावना बढ़ रही हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस्चिया में बड़ी संख्या में घर हैं जो अवैध रूप से बनाए गए थे, जिससे निवासियों को बाढ़ और भूकंप से स्थायी खतरा था – जो पिछले वर्षों में अक्सर पहाड़ी द्वीप से टकराए हैं। 200 से अधिक बचावकर्ता अभी भी एक दर्जन से अधिक लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

संबंधित खबरें: