अमेरिका ने भारत समेत 70 से अधिक देशों पर लगने वाले टैरिफ की नई सूची जारी की है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश के तहत ‘पारस्परिक टैरिफ दरों में संशोधन’ की घोषणा करते हुए बताया कि यह आदेश अब 7 अगस्त 2025 से लागू किया जाएगा। पहले यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होने थे।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ तय किया गया है, साथ ही रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा की खरीद को लेकर अतिरिक्त जुर्माना भी शामिल है। ट्रंप ने भारत को अमेरिका का ‘मित्र’ बताते हुए कहा कि व्यापार असंतुलन के चलते यह फैसला लिया गया है।
भारत समेत कई देशों पर भारी शुल्क
नई टैरिफ सूची में देशों पर 10% से लेकर 40% तक शुल्क लगाए गए हैं। इसमें लाओस और म्यांमार पर 40%, श्रीलंका पर 20%, जापान पर 15% और ब्रिटेन पर 10% टैरिफ शामिल है। भारत को 25% की उच्च श्रेणी में रखा गया है। ट्रंप ने दावा किया कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ दरें और सख्त गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध लागू करता है।
अमेरिका-भारत व्यापार पर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने कहा, “भारत हमारा मित्र है, लेकिन उनके साथ व्यापार असंतुलित रहा है। भारत के टैरिफ दरें दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, और उन्होंने कई गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियों को भारत में व्यापार करना कठिन होता है।”
ट्रंप ने कहा कि कुछ देश अमेरिका के साथ व्यापार और सुरक्षा समझौते करने को तैयार हैं, जबकि कुछ देशों से बातचीत जारी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों ने ऐसी शर्तें पेश की हैं जो अमेरिका के व्यापारिक हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संतोषजनक नहीं हैं।
प्रमुख देशों पर संशोधित टैरिफ दरें
भारत: 25% और रूस से सैन्य और ऊर्जा खरीद पर जुर्माना
जापान: 15%
श्रीलंका: 20%
ब्रिटेन: 10%
लाओस, म्यांमार: 40%
स्विट्जरलैंड: 39%
सर्बिया, इराक: 35%
दक्षिण अफ्रीका, अल्जीरिया: 30%
पाकिस्तान, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया: 19%-20%
यह कार्यकारी आदेश अमेरिका की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने की नीति का हिस्सा है, जिसमें उन देशों पर दबाव डाला जा रहा है जो अमेरिका के साथ व्यापार असंतुलन पैदा कर रहे हैं।
यहां पर अमेरिका द्वारा जारी संशोधित पारस्परिक टैरिफ की पूरी सूची दी गई है, जिसमें प्रत्येक देश के सामने उसके ऊपर लगाए गए टैरिफ प्रतिशत को उल्लेखित किया गया है:
| देश का नाम | टैरिफ प्रतिशत |
|---|---|
| अफगानिस्तान | 15% |
| अल्जीरिया | 30% |
| अंगोला | 15% |
| बांग्लादेश | 20% |
| बोलीविया | 15% |
| बोस्निया | 30% |
| बोत्सवाना | 15% |
| ब्राजील | 10% |
| ब्रुनेई | 25% |
| कंबोडिया | 19% |
| कैमरून | 15% |
| चाड | 15% |
| कोस्टा रिका | 15% |
| आइवरी कोस्ट | 15% |
| कांगो | 15% |
| इक्वाडोर | 15% |
| इक्वेटोरियल गिनी | 15% |
| फाकलैंड आईलैंड | 10% |
| फिजी | 15% |
| घाना | 15% |
| गुयाना | 15% |
| आइसलैंड | 15% |
| भारत | 25% |
| इंडोनेशिया | 19% |
| इराक | 35% |
| इस्राइल | 15% |
| जापान | 15% |
| जोर्डन | 15% |
| कजाखस्तान | 25% |
| लाओस | 40% |
| लेसोथो | 15% |
| लीबिया | 30% |
| लीकटेंसटेन | 15% |
| मेडागास्कर | 15% |
| मलावी | 15% |
| मलेशिया | 19% |
| मॉरीशस | 15% |
| माल्दोवा | 25% |
| मोजाम्बिक | 15% |
| म्यांमार | 40% |
| नामीबिया | 15% |
| नाउरु | 15% |
| न्यूजीलैंड | 15% |
| निकारागुआ | 18% |
| नाइजीरिया | 15% |
| नॉर्थ मेसेडोनिया | 15% |
| नॉर्वे | 15% |
| पाकिस्तान | 19% |
| पापुआ न्यू गिनी | 15% |
| फिलीपींस | 19% |
| सर्बिया | 35% |
| दक्षिण अफ्रीका | 30% |
| दक्षिण कोरिया | 15% |
| श्रीलंका | 20% |
| स्विट्जरलैंड | 39% |
| सीरिया | 41% |
| ताइवान | 20% |
| थाईलैंड | 19% |
| त्रिनिदाद एंड टोबैगो | 15% |
| ट्यूनिशिया | 25% |
| तुर्किये | 15% |
| यूगांडा | 15% |
| ब्रिटेन | 10% |
| वनुतु | 15% |
| वेनेजुएला | 15% |
| वियतनाम | 20% |
| जाम्बिया | 15% |
| जिम्बाब्वे | 15% |









