भारत की कुछ शख्सियतों ने फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दूसरी सूची में अपनी जगह बनाई है। फोर्ब्स ने 2017 के लिए एशिया में 30 साल से कम उम्र के सुपर अचीवर्स की सूची जारी की है। जिसमें भारत का नाम रोशन करते हुए कुल 53 लोगों ने जगह बनाई है।

गौरतलब है कि फोर्ब्स की इस सूची में  प्रमुख रूप से एक्ट्रेस आलिया भट्ट, जिमनास्ट दीपा कर्माकर और ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में चीन से 76 लोगों ने लिस्ट में नाम दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया वहीं भारत 53 सुपर अचीवर्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

फोर्ब्स क्या है-

फोर्ब्स इन्कॉर्पोरेट, एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी है। जिसका प्रमुख प्रकाशन एक द्वि-साप्ताहिक पत्रिका फोर्ब्स है। कंपनी फोर्ब्स एशिया, फोर्ब्स लाइफ और फोर्ब्स वुमन पत्रिकाओं का प्रकाशन करती हैं। इसके अलावा, फोर्ब्स का चीन, क्रोएशिया, भारत, इंडोनेशिया, इजरायल, कोरिया, पोलैंड, रोमानिया, रूस और तुर्की में 10 स्थानीय भाषाओं का लाइसेंसधारी संस्करण है।

फोर्ब्स ने कुल 10 कैटेगरी में 30-30 लोगों की सूची बनाई जिसमें एंटरटेनमेंट, फाइनेंस, रिटेल, वेंचर कैपिटल, सोशल आंत्रप्रेन्योर, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र के 300 लोग  शामिल हैं।

भारत की ओर से शामिल कुछ प्रमुख नाम-

  • भारत की ओर से सूची में सबसे ऊपर नाम दर्ज कराने वाली दीपा कर्माकर भारत की जिमास्ट है। जो मात्र 23 वर्ष की है, और ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट है। फोर्ब्स का कहना है कि भले ही दीपा मेडल हासिल करने में सफल नहीं रही शानदार तरीके से चौथा स्थान हासिल किया। वे महज 15 प्वाइंट्स से ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गई। उन्होंने फाइनल में प्रोडुनोवा वॉल्ट किया, जिसे अब तक केवल 5 जिम्नास्ट ही करने में कामयाब रहे हैं।
  • 24 साल की साक्षी मलिक ऐसी पहली भारतीय महिला रेसलर है जिसने पिछले साल हुए रियो डि जेनेरियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। फोर्ब्स में नाम दर्ज करने का कारण है कि वह हरियाणा के एक छोटे शहर रोहतक से है, जिसमें अपनी रेसलिंग को लेकर काफी कुछ झेला है और बहुत कम समय में एक उपलब्धि हासिल की है।
  • 25 वर्षीय श्रीकांत बोला को मैन्युफेक्चरिंग एंड एनर्जी कैटेगरी में जगह मिली है। वे बोलांट इंडस्ट्रीज के फाउंडर हैं। एक किसान के घर जन्मे बोला जन्म से अंधे हैं। श्रीकांत, मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी के पहले ब्लाइंड स्टूडेंट बने। यहां से पढ़ने के बाद वे भारत लौटे और हैदराबाद में कंपनी बनाई। उनकी कंपनी दिव्यांगों को इको-फ्रेंडली इक्विपमेंट बनाने की ट्रेनिंग देती है और इसी की वजह से वह फोर्ब्स में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहे।
  • आलिया भट्ट मात्र 24 साल की है और ज्यादा कमाई करने वाली 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फोर्ब्स का मानना है कि आलिया की 6 फिल्मों ने रिलीज के शुरुआती हफ्ते में दुनिया में 15 मिलियन डॉलर की कमाई की। इसीलिए उनको भी सुपर अचीवर्स की सूची में शुमार किया गया।
  • शरथ गायकवाड़ 25 साल के हैं और पहले पैरालंपिक स्विमर, कोच हैं। अपने करियर के दौरान गायकवाड़ अर्जुन अवॉर्ड विनर रह चुके हैं और 96 मेडल जीत चुके हैं। फोर्ब्स का कहना है कि उनके लिए केवल स्वीमिंग काफी नहीं थी। उन्हें लगा कि भारत में स्वीमिंग सूट मिलना अभी भी कठिन है। इसको देखते हुए उन्होंने गेमेटिक्स नामक खुद की एजेंसी बना ली। ये एजेंसी इंटरनेशनल ब्रांड्स और डोमेस्टिक रिटेलर के बीच पुल का काम करती है।
  • SheSays नाम के एनजीओ की फाउंडर त्रिशा शेटी भी इस सूची में शामिल  है। उनका एनजीओ सेक्शुअल वॉयलेंस से पीड़ित महिलाओं को एजुकेशन, लीगल और मेडिकल सहायता मुहैया कराता  है।

इनके अलावा तापसी पन्नू (29),अंकित क्वात्रा (25), संजय (15) और श्रवण (17) कुमारन, केविन भारती मित्तल (29), वैष्णवी मुरली (29),काविद गुप्ता (28), अमानत आनंद (24),  शुभम इस्सर (23), योगिता अग्रवाल (23), अदिति अशोक (18), मरियप्पन थंगावेलू (21) , ,मसाबा गुप्ता (28), फैशन डिजाइनर।

बता दें कि इसी साल जनवरी में भी फोर्ब्स ने दुनिया में बदलाव लाने वाले 30 साल से कम उम्र वाले 600 लोगों की लिस्ट जारी की थी। इसमें 30 भारतीय शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here