China Taiwan Crisis: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अब चीन ताइवान पर एक विनाशकारी हमला कर सकता है। हमले की चेतावनी के बीच अब ताइवान को चीन की तरफ से एक और बड़ा झटका लगा है। ताज़ा खबरों के मुताबिक ताइवान के मिसाइल डवलपमेंट के चीफ ऑफिसर एक होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं। ऐसे समय में मिसाइल डवलपमेंट अधिकारी की मौत होना ताइवान के लिए एक बुरी खबर है। हालांकि उनकी मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। वहीं चीन ताइवान पर हमला करने की तैयारी में जुटा हुआ है और एक के बाद एक ताइवान पर लाइव फायर ड्रील छोड़ रहा है।

China Taiwan Crisis: चीन पहले ही नैंसी पेलोसी के दौरे का विरोध कर रहा था
ताइवान के रक्षा मंत्री द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया है कि चीन मुख्य द्वीप पर लगातार हमले की कोशिश कर रहा है। चीन ने ताइवान पर कई मिसाइलें दागी हैं। बता दें कि बीते दिनों US की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान में यात्रा पर आईं थी। इसके बाद से ही चीन भड़का हुआ है। चीन पहले ही नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के दौरे का विरोध कर रहा था। इसके बावजूद वह ताइवान यात्रा पर गईं थी।

Nancy Pelosi ने कहा- “चीन हमारी यात्रा के बहाने हमले कर रहा है”
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में चीन चीन ताइवान के चारों ओर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास कर रहा है, जिसने दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त जलमार्गों को बाधित कर दिया है। बता दें कि नैंसी पेलोसी 25 साल में ताइवान की यात्रा करने वाली पहली अमेरिकी स्पीकर हैं। बीते दिनों नैंसी पेलोसी ने भी चीन के गुस्से का जवाब अपने तीखे बयानों से दिया है।
नैंसी पलोसी ने जापान पहुंच कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अमेरिका चीन की इस बात का बिल्कुल समर्थन नहीं करेगा की वह, ताइवान को अलग-थलग करें। आपको बता दें, चीन यह युद्धाभ्यास कर बताना चाह रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह ताइवान पर बलपूर्वक कब्जा जमा लेगा।

उन्होंने कहा कि “चीन हमारी यात्रा के बहाने ताइवान पर हमले कर रहा है। चीन ने हमेशा ताइवान को अलग रखने की कोशिश की है। चीन ने हमेशा से ताइवान को अन्य जगहों पर यात्रा करने से रोका है, उसकी भागीदारी से रोका है लेकिन हमारी यात्रा को रोक कर वो ताइवान को अलग-थलग नहीं कर सकता है, हम इसकी अनुमति नहीं देते हैं।
संबंधित खबरें:
- Nancy Pelosi PC: जापान पहुंचकर नैंसी पेलोसी ने चीन को दिया करारा जवाब, कहा- “ताइवान को अलग-थलग करने की अनुमति नहीं देंगे”
- China Taiwan Tension: भड़के चीन ने जापान पर चलाई बैलिस्टिक मिसाइलें, नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से आक्रोश में है ड्रैगन